Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ ही घने कोहरा और प्रदूषण की मोटी चादर छाई हुई है। आज सुबह शीत लहर का प्रकोप जारी रहने के कारण, दिल्ली के कई हिस्से में घना कोहरा छाया रहा, जिससे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर विजिबिलिटी कम हो गई और कई उड़ानों में देरी हुई साथ ही यातायात भी धीमा हो गया है। वहीं दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियां पर जोरों पर है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है और 17,19, 20 और 21 जनवरी को कई मुख्य रूट्स पर ट्रैफिक प्रतिबंध रहेगा।
Delhi Traffic Advisory

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल रहेगी जिससे 17,19, 20 और 21 जनवरी को सुबह लगभग 10 बजे से दोपहर 12:30 तक जनपथ क्रॉसिंग, C-हेक्सागॉन, रफी मार्ग से कर्तव्य पथ, मान सिंह रोड क्रॉसिंग पर ट्रैफिक प्रतिबंध रहेगा और क्रॉसिंग भी नहीं होगी। साथ ही घना कोहरे के कारण ड्राईवर को बचने की सलाह दी गई है। यह रूट बंद होने की वजह से दूसरे रास्तों के विकल्प भी बताए गए है जिससे आने जाने वालों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
Delhi Traffic Police Advisory

सराय काले खां और IP फ्लाईओवर से होते हुए राजघाट की ओर रिंग रोड का इस्तेमाल नार्थ-साउथ रूट वाले कर सकते है और दूसरा रूट मथुरा रोड और भैरों रोड से होते हुए रिंग रोड की ओर लाजपत राय मार्ग का प्रयोग कर सकते है। दिल्ली पुलिस ने रूट बंद करने के साथ ही दूसरे रूट्स का विकल्प भी दिया है। बता दें कि मदर टेरेसा क्रिसेंट, सरदार पटेल मार्ग, अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कौटिल्य मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, की ओर से भी ट्रैफिक जा सकता है।
Delhi Fog Traffic Advisory
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार की सूचना दी है, जो शुक्रवार को दर्ज किए गए 4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शनिवार सुबह 7 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में मामूली वृद्धि के बावजूद, सुबह के समय दृश्यता कम रही, जिससे शहर भर में सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। ट्रैफिक एडवाइजरी के साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि हवाई अड्डे जाने से पहले अपनी-अपनी एयरलाइनों से उड़ान की स्थिति की जांच कर लें, क्योंकि कोहरे की स्थिति के कारण उड़ानें बीच-बीच में प्रभावित हो सकती हैं।
ALSO READ: दिल्ली के CM रेखा गुप्ता ने NCC गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का दौरा किया





















