पंजाब के बठिंडा में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई Fortuner Car के उड़े परखच्चे, 5 लोगों की मौत

Bathinda Fortuner Car Accident

Bathinda Fortuner Car Accident:  पंजाब के बठिंडा में सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। बता दें कि बठिंडा से गुजरात जा रही फॉर्च्यूनर गाड़ी गुरथड़ी के पास हाईवे पर पहुंची तभी कार अनिंयत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए औऱ पांच लोगों की मौत हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोग मदद के लिए तुरंत मौके पर पहुंचे और जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी घटना स्थल पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया गया।

Bathinda Fortuner Car Accident

Bathinda Fortuner Car Accident
Bathinda Fortuner Car Accident

एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की कार में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण कार डिवाइडर से टकराई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से ट्रैफिक को नियंत्रित किया और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Bathinda Car Accident

Bathinda Fortuner Car Accident
Bathinda Fortuner Car Accident

पुलिस ने बताया कि घने कोहरे के कारण ड्राइवर ने वाहन से कंट्रोल खो दिया था औऱ कार के डिवाइडर से टकराने के बाद परखच्चे उड़ गए जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में मृतकों के पास से पहचान पत्र भी मिले है जिससे मृतकों की पहचान हुई है। मरने वालों की पहचान सतीश, अमिता बेन, जनक, अर्जुन और भारत के रुप में हुई है औऱ सभी गुजरात के रहने वाले है जिनकी उम्र 25 से 30 वर्ष तक बताई जा रही है।

ALSO READ: राणा बालचोरिया हत्याकांड का मुख्य शूटर ढेर, मोहाली एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।