हरियाणा विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश आने के बाद एक किंगमेकर के तौर पर उभरे जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला शुक्रवार ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा हमारे लिए भाजपा-कांग्रेस में से कोई भी अछूत नहीं है। उन्होंने आगे कहा हमारे कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के साथ जिसकी सहमति होगी, JJP उसके साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत हम चाहते हैं कि हरियाणा की सभी नौकरियों में हरियाणवी को 75 प्रतिशत आरक्षण मिले और ओल्ड एज पेंशन हो। उन्होंने कहा कि अभी तक मेरी किसी नेता से मुलाकात नहीं हुई है।
हम समान विचारधारा वाले के साथ जाना पसंद करेंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने अपने पिता से बात की है, पिता अजय चौटाला ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी को कोई भी फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



