चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार के आश्वासन के बाद सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों ने आज हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। हरियाणा सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार हरियाणा सिविल मेडिकल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह परमार ने आज यहां चिकित्सकों की हड़ताल को वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार के सकारात्मक रवैये के कारण हमने हड़ताल वापस ले ली है।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डाक्टरों द्वारा हड़ताल वापस लेने पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि ऐसासिएशन की सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा तथा शीघ, ही पूरा करने की कोशिश की जाएगी। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को डॉक्टरों ने दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल की थी और सरकार द्वारा मांगें न माने जाने पर इसे तेज करने की चेतावनी दी थी। इससे पूर्व प्रदेश सरकार ने हड़ताल को रोकने के लिए रविवार को एस्मा लगा दिया था और छह महीने के लिए डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने पर रोक लगाई थी।


Download Android App
Download iOS App



