Haryana सरकार अवैध तरीके से विदेश भेजने वालों पर लाएगी कड़ा कानून: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

Summary :

Haryana में अवैध विदेश भेजने वालों पर कड़ी सजा का प्रावधान

हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पानीपत जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में कुल 13 शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 6 का निपटान कर दिया गया, 1 में एसआईटी गठित की गई, 2 शिकायतों में मुकदमा दर्ज किया गया और 5 शिकायतों में अग्रिम कार्रवाई के आदेश दिए गए।

Haryana: परिसीमन पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार का बयान, 2026 में शुरू होकर 2029 में होगा पूरा

मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोग न्याय की उम्मीद के साथ आते हैं। जनता की समस्याओं का समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है। किसी व्यक्ति को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। सभी की समस्याओं का समाधान होगा।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने आगे कहा कि प्रदेश में अवैध तरीके से विदेश भेजने वालों के खिलाफ राज्य सरकार जल्द ही कानून लेकर आएगी। मंत्री ने बताया कि इस कानून को एक या दो दिन में विधानसभा में पेश किया जाएगा और इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जिससे पीड़ितों को न्याय मिल सके।

बेदी ने कहा कि विदेश भेजने वाले कई एजेंटों द्वारा ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जा रहा है। इस नए कानून के माध्यम से अवैध तरीके से विदेश भेजने वालों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान होगा, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और इस प्रकार की ठगी पर रोक लग सके।

प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा पर लगातार काम कर रही है। हरियाणा पुलिस हर कार्य में तत्पर है और राज्य की पुलिस मॉडर्न थाने और सिस्टम से लैस है, जिससे हरियाणा को एक क्राइम फ्री राज्य बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.