उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित फरीद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अफीम तस्करों को दबोचा है। तस्करों के पास से हजारों रुपए मूल्य की अफीम बरामद हुई है। बरेली साउथ की पुलिस अधीक्षक अंशिका वर्मा ने बताया, “सोमवार को फरीदपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके नाम हंसराज, विकास और मंजू है। इनके पास से करीब तीन किलो 335 ग्राम अफीम बरामद हुई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 40 लाख रुपए है। इनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। तीनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।”
Uttar Pradesh में योगी सरकार के 8 साल पूरे, 25 मार्च से शुरू होंगे कार्यक्रम
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर अफीम लेकर झारखंड राज्य बेचने के लिए जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर ने अपनी पुलिस टीम के साथ एक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके परिणामस्वरूप तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को जेल भेजा गया है। यह गिरफ्तारी थाना फरीदपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थों की तस्करी रोकथाम अभियान के तहत की गई है।
वहीं, इसके पहले भी फरवरी में झारखंड से बरेली अफीम ला रहे तस्कर को लखनऊ की एनसीबी और फरीदपुर पुलिस टीम ने रोडवेज बस से पकड़ा था। उसके पास से 2.6 किलोग्राम अफीम बरामद की गई थी।
बता दें कि तस्कर झारखंड से अफीम लाकर राज्य के कई इलाकों में सप्लाई करते हैं। कई घटनाओं में इसका खुलासा भी हो चुका है। इसे देखते हुए पुलिस लगातार इनपुट पर ठोस कार्रवाई कर रही है और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफल हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



