हरियाणा : राइस मिल के गिरने से कई मजदूरों की गई जान, इतने लोग अभी भी मलबे में दबे

Summary :

हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां देर रात एक मिल धाराशाई हो गई है जिसमें कई मजदूरों की जान चली गई।

हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां देर रात एक मिल धाराशाई हो गई है जिसमें कई मजदूरों की जान चली गई। सूत्रों के अनुसार करनाल में देर रात एक राइस मिल धराशायी हो गई। जानकारी के आधार पर इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 घायल हो गए। आगे बता दें घटना के समय मिल में 200 मजदूर सो रहे थे। सूत्रों की मने तो अभी भी कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
देर रात राइस मिल हुई धाराशाई 
 हादसे के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं और बचाव कार्य फिलहाल जारी है। बता दें ये घटना करनाल के तरावड़ी स्थित तीन मंजिला मिल में हुई। जानकारी के आधार पर हरियाणा के करनाल में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक राइस मिल धंसने से बड़ा हादसा हो गया। इतना ही नहीं शिव शक्ति राइस मिल में सोए कुछ मजदूरों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। करनाल के पुलिस कुमार सावन ने पुष्टि की है कि चार मजदूरों की मौत हो गई है और उनके शव निकाल लिए गए हैं और लगभग 20 घायल हैं। 
सूत्रों के अनुसार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अधिकारियों ने कहा कि मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है। बता दें एसपी ने कहा कि बचाव कार्य जारी है और अधिक मौतों की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालंकि बही कहा जा रहा है की मलबे में बहुत लोगों के दबे होने की आशंका है जिसकी वजह से और भी लोगों की मौत होने आसार है। 

Desk Team