हरियाणा सरकार की बड़ी पहल, पंजाब और जम्मू- कश्मीर को भेजी 5-5 करोड़ रुपये की मदद

Summary :

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने न सिर्फ अपने राज्य में हो रही भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए लगातार अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं, बल्कि पड़ोसी धर्म निभाते हुए उन्होंने पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है। Haryana News: पंजाब और जम्मू-कश्मीर को 5-5 करोड़ की मदद मुख्यमंत्री ने दोनों राज्यों को 5-5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है। यह सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दी गई है ताकि वहां चल रहे राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई जा सके और प्रभावित…

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने न सिर्फ अपने राज्य में हो रही भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए लगातार अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं, बल्कि पड़ोसी धर्म निभाते हुए उन्होंने पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है।

Haryana News: पंजाब और जम्मू-कश्मीर को 5-5 करोड़ की मदद

मुख्यमंत्री ने दोनों राज्यों को 5-5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है। यह सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दी गई है ताकि वहां चल रहे राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई जा सके और प्रभावित लोगों तक तुरंत मदद पहुंच सके।

CM Nayab Singh Saini: मुख्यमंत्रियों को भेजे गए पत्र

मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को पत्र लिखकर इस सहायता की जानकारी दी है। पत्र में उन्होंने यह भी लिखा है कि यदि किसी तरह की अन्य राहत सामग्री या सहयोग की आवश्यकता हो तो संबंधित राज्य के मुख्य सचिव, हरियाणा के मुख्य सचिव से संपर्क कर सकते हैं।

Haryana News
Haryana News

Haryana सरकार की संवेदनशीलता

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में यह भी कहा कि हरियाणा की सरकार और यहां की जनता इस कठिन समय में दोनों राज्यों के लोगों के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि भविष्य में और सहायता की जरूरत पड़ी, तो हरियाणा सरकार पूरी तत्परता से सहयोग करेगी।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दी जानकारी

Haryana के करनाल जिले में केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने भी जानकारी दी कि हरियाणा सरकार ने पंजाब और जम्मू-कश्मीर को कुल 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है। उन्होंने मुख्यमंत्री सैनी के इस कदम की सराहना की और इसे एक सकारात्मक और मानवीय प्रयास बताया।

Haryana News
Haryana News

‘एकजुट होकर करेंगे इस आपदा का सामना’

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बाढ़ से जो हालात पैदा हुए हैं, वे बेहद दुखद हैं। इस मुश्किल घड़ी में हरियाणा सरकार प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर मिलकर इस आपदा का सामना करेंगे।

Haryana News
Haryana News

Haryana सरकार की प्रतिबद्धता

यह सहायता सिर्फ एक शुरुआत है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि यदि आगे भी किसी तरह की सहायता की जरूरत पड़ी तो हरियाणा सरकार पूरी ईमानदारी और तत्परता से मदद करती रहेगी। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि संकट की घड़ी में पड़ोसी राज्यों को अकेला न छोड़ा जाए।

यहा भी पढ़ें: Haryana News: हरियाणा में बारिश ने बढ़ाई आफत, स्कूल-आंगनवाड़ी केंद्रों को 2 दिनों के लिए किया गया बंद

Pankhil Verma