हरियाणा: शमशेर गोगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बताया हार का कारण

Summary :

स्वार्थ के चलते संगठन को कमजोर किया गया

शमशेर सिंह गोगी ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी को आईना दिखाने की कोशिश की और कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी को आकर हमें समझाना पड़ रहा है। एक महीने के भीतर संगठन खड़ा हो जाएगा। 30 जून तक ऑब्जर्वर अपनी रिपोर्ट ऊपर भेज देंगे और जुलाई तक संगठन पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी को आईना दिखाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों के लिए यह शर्म की बात है कि संगठन को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी को आकर हमें समझाना पड़ रहा है। पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा, “हमें खुद ही समझदार बनना चाहिए था और पहले ही संगठन को मजबूत कर लेना चाहिए था। लेकिन, जब हमने यह नहीं किया, तो राहुल गांधी यहां आए। उनके सामने कुछ छिपा नहीं है। कुछ लोग अपने स्वार्थ के चलते संगठन को कमजोर रखना चाहते हैं। अभी में उसपर खुलकर बात नही करूंगा। क्योंकि अब संगठन बन रहा है और हमें आगे की तरफ देखना चाहिए।

शमशेर सिंह गोगी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हरियाणा दौरे और उनके दिशा-निर्देशों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने केवल एक ही मूलमंत्र दिया है कि सभी लोग अपने आप को कांग्रेसी समझकर काम करें। मैं छोड़कर हम में चलो, सब मिलकर चलो। अब अकेले-अकेले काम नहीं चलने वाला है। एक महीने के भीतर संगठन खड़ा हो जाएगा। 30 जून तक ऑब्जर्वर अपनी रिपोर्ट ऊपर भेज देंगे और जुलाई तक संगठन पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

हरियाणा में सात करोड़ की साइबर ठगी, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

गोगी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार का ठीकरा भी संगठन की कमजोरी पर फोड़ा। उन्होंने कहा, ” चुनाव में हार का सबसे बड़ा कारण संगठन का न होना था। कुछ लोग पहले अपना घर उजाड़ने में लगे रहे, बीजेपी से लड़ाई ही नहीं लड़ी। मैं बीजेपी से नहीं हारा, मैं तो अपनों से ही हारा हूं। मैं फिलहाल इस पर कुछ नहीं कहूंगा। फिलहाल संगठन की मजबूती हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए और अब हमें खुशी है कि हमने उस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। हम जनता के मुद्दों को लेकर सरकार को सचेत करते रहेंगे और उसकी लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ने का काम करेंगे।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.