Haryana Weather : भीषण गर्मी से कोई राहत मिलता नजर नहीं आ रहा है। दिन के साथ रात में भी गर्मी का असर है। शाम पांच बजे तक भी बाजारों में हर तरफ सन्नाटा पसरा रहता है।दादरी में अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि जून के पहले सप्ताह में बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी लेकिन अभी तक जिले में कहीं भी बारिश ना होने से लोगों को बुरा हाल है।
Highlight :
- हरियाणा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री
- उमस से आमजन को राहत नहीं
- गर्मी से जुड़ी बीमारियों से प्रभावित
उमस से आमजन को राहत नहीं
जून माह का पहला सप्ताह गुजरने के बाद भी गर्मी व उमस से आमजन को कोई राहत नहीं मिल पा रही है। अब दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी गर्म हवाओं का असर दिखाई दे रहा है। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि जून के पहले सप्ताह में बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से कुछ निजात मिल सकती है लेकिन अभी तक जिले में कहीं भी बारिश ना होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
अधिकतम तापमान 44 डिग्री
दादरी जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से गर्म हवाएं चलने के साथ साथ भारी उमस के चलते आमजन को खासी परेशानियों से गुजरना पड़ा। बाजारों में प्रतिकूल मौसम के चलते कारोबार, व्यापार, कामधंधों पर असर दिखाई दिया।
गर्मी से जुड़ी बीमारियों से प्रभावित
गर्मी से राहत ना मिलने से दादरी जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मौसम से जुड़ी बीमारियों से प्रभावित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। स्थानीय जिला नागरिक अस्पताल, निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या को देखकर स्थिति की गंभीरता का अनुमान लगाया जा सकता है। इनमें अधिकतर मरीज डायरिया, उल्टी, दस्त, बुखार, जुकाम इत्यादि से प्रभावित बताए जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




