महेन्द्रगढ़: युवा भारत संगठन के तत्वावधान में गांव ऊंची भांडोर के स्कूल प्रांगण में जन्म दिन पर केक काटने की बजाय पौधा लगाकर खुशी मनाई। जिला प्रकृति मित्र अजीत और संदीप भांडोर ने कहा कि स्कूल में पौधा रोपण करने से अन्य विद्यार्थियों को जन्मदिन व अन्य शुभ अवसरों पर पौधा रोपण की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि फिजूलर्ची के बिना हम पर्यावरण को स्वच्छा में अपना सहयोग कर सकते हैं।
आज पेड़ो की अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण दूषित हो रहा है और प्राकृतिक आपदाएं हमें घेर रही हंै। पेड़ों की कटाई की अपेक्षा पौधा रोपण कम हो रहा है जिस कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। संगठन ने निर्णय लिया कि स्कूल में अध्ययनरत हर विद्यार्थी के जन्मदिवस पर पौधा रोपण किया जाएगा। इस अवसर पर रमेश कुमार, युवा भारत के सवांद प्रभारी पवन देवास, अनिल शास्त्री, शशि, लक्ष्मी, प्रकाश, राजीव, सिकंदरलाल, रमेश, अजीत, संदीप सहित स्कूल स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
-सरोज यादव


Download Android App
Download iOS App



