हरियाणा के रोहतक से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है। हरियाणा के रोहतक जिले में शनिवार को सांपला बस अड्डे के पास एक सूटकेस में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रोहतक में सूटकेस में मिली लाश की शिनाख्त कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल के रूप में हुई है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कांग्रेस की महिला नेता हिमानी नरवाल की लाश रोहतक के सांपला के पास सुबह में बंद सूटकेस में मिली थी। सुबह से पुलिस इसे लावारिस लाश मानकर जांच में जुटी थी। लेकिन बाद में कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने शव की पहचान हिमानी नरवाल के रूप में किया।
उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कारवाई – भूपेंद्र सिंह हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को मांग की कि रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कारवाई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाए।
उन्होंने यहाँ जारी बयान में कहा कि इस तरह एक लड़की की हत्या होना और उसका शव सूटकेस में मिलना दुखदायी, आघात पहुंचाने वाला और स्तब्धकारी है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था पर धब्बा है।
कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल के रूप में हुई युवती की शिनाख्त
उलेखनीय है कि रोहतक में सूटकेस में मिली लाश की शिनाख्त कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल के रूप में हुई है। हिमानी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़’ यात्रा में शामिल हुई थीं और उस दौरान की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई थी।
श्री हुड्डा ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अगर कोई भी ऐसी वारदात होती है तो सरकार और पूरी कानून व्यवस्था को उदाहरण तय करने वाली कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी प्रवृत्ति से ग्रस्त व्यक्ति ऐसी वारदात को अंजाम देने से पहले हजार बार सोचे।
अपराधी बेखौफ होकर हर तरह की वारदातों को दे रहे हैं अंजाम
कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रदेश में कोई चुनी हुई सरकार नहीं, बल्कि जंगलराज चल रहा है। अपराधी बेखौफ होकर हर तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और आम जनता खौफ के साये में जी रही है।


Download Android App
Download iOS App



