9 दिन पूर्व गुडगांव कैनाल के रणसीका हेड में मिले शव का खुलासा पुलिस ने किया है। मृत्तक रंणजीत की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ् तार कर लिया है। जबकि आरोपी का भतीजा अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उस ट्रैक्टर की तलाश में भी जुटी है जो मृत्तक के पास था। सदर थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि 22 अगस्त को एक व्यक्ति का शव रणसीका हेड से बरामद किया। मृत्तक की पहचान गदपुरी निवासी रणजीत के रूप में हुई। जांच अधिकारी विजयपाल ने बताया कि रणजीत ट्रैक्टर ट्रॉली से सामान ढोने का कार्य करता था।
पुलिस ने फोन डिटेल के आधार पर रणजीत की हत्या का खुलासा किया है। रणजीत के गांव कलयाकी निवासी कासम की पत्नि के साथ अवैध संबंध थे। जिसके चलते कासम ने उसे मौत के घाट उतारे की योजना बनाई। 22 अगस्त को जब रणजीत ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ जा रहा था तो कासम ने उसे फोन कर उसे घर बुलाया और उसे शराब पिला दी।
तभी कासम ने स्वापी से गला घोटकर रणजीत की हत्या कर दी और शव को गुडगांव कैनाल के रणसीका नहर में डाल दिया। कासम ने मृत्तक रणजीत के ट्रैक्टर को अपने भतीजे हसन निवासी अजीजाबाद को बेचने को दे दिया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर आरोपी कासम को गिर तार कर लिया है वहीं हसन की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि हसन को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



