जींद : गुजरात के निर्दलीय विधायक एवं देश के प्रमुख युवा दलित नेता जिग्रेश मेवाणी ने कहा प्रधानमंत्री पर हमला बालते हुए कहा कि देश को को अब युवा बदलेंगे, मोदी हिमालय में जाकर किसी मंदिर में घंटा बजायें। उनकी उम्र अब आराम करने और भजन करने की हो गई है। जिग्रेश मेवाणी रविवार को यहां हूडा ग्रांऊड में आयोजित दलित मजदूर अधिकार रैली को मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। रैली को देशराज सरोहा, रजत कलसन, दिनेश खापड़, नरेंद्र सिंहमार एडवोकेट, सुरेंद्र नारा एडवोकेट, सुशील जोली एडवोकेट, राजेश गोरिया, विजय बोध, राकेश ग्रोवर, संदीप बराह, मनोज राठी, दीपक मेहरा, तिलक राज, सतपाल, मनदीप आदि ने भी रैली को संबोधित किया।
गुजरात विधायक जिग्रेश मेवाणी ने कहा कि हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करके सत्ता में आये पीएम नरेंद्र मोदी को चार वर्षों में 8 करोड़ लोगों को रोजगार देना चाहिए था, लेकिन वे मात्र 8 लाख लोगों को भी रोजगार नहीं दे पाये। देश में व्यापार और उद्योग धंधे ठप हो गये हैं। दलित, किसान, मजदूर, कर्मचारी आदि सभी वर्ग सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण त्राहि त्राहि कर रहे हैं, लेकिन सरकार गाय, गौमूत्र और गीता के नाम पर लोगो को गुमराह करने पर लगी हुई है। रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार का ध्यान ही नहीं है। जब जब भाजपा के नेृतत्व में एनडीए की सरकार देश और विभिन्न प्रदेशों में बनी हैं, तब तब दलितों पर अत्याचार बढ़ जाते हैं।
पीडि़तों की न कोई सुनवाई हो रही और न ही उनको न्याय मिल पा रहा। बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडर समेत बहुजन समाज के महापुरूषों की प्रतिमाओं को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल है अब देशवासियों का मूढ़ बदल रहा है। हरियाणा में युवा मिलकर खट्टर सरकार को पंचर करेंगे। जिग्रेश ने बसपा संस्थापक कांशीराम के नारे की याद दिलाते हुए कहा कि जो जमीन सरकारी है,वह जमीन हमारी है। विभिन्न सरकारों ने दलितों को भूखंड तो आंबटित कर दिये लेकिन अनेकों स्थानों पर कब्जे आज भी कागजों में ही हैं।
उन्होंने जेएनयू छात्र नेता प्रदीप नरवाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में जिला स्तर और ब्लाक स्तर पर इकाईयों का गठन कर दलितों की लड़ाई सरकों पर लडऩे का आह्वान किया। रैली को संबोधित करते हुए प्रदीप नरवाल ने हरियाणा में दलित बोर्ड गठन करने की मांग की। जिसके सदस्यों का निर्वाचन केवल दलित समाज के लोगों द्वारा किया जाना चाहिए तथा उस बोर्ड के निर्णय को मानने के लिए सरकार बाध्य हो। प्रदीप नरवाल ने हरियाणा में दलित स्वराज आंदोलन की घोषणा करते हुए कहा कि अब युवा जाग चुका है,वे गांव गांव जाकर समाज के लोगों एकत्रित दलित स्वराज कायम होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।
– संजय शर्मा


Download Android App
Download iOS App



