गोहान : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सांपला रैली में प्रदेश के लिए कोई भी घोषणा नही की। प्रधानमंत्री से प्रदेश की जनता आश लगाए हुए थी कि प्रदेश के लिए किसी बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा हो सकती है। पीएम ने प्रदेश की जनता को निराश किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि हमारे समय में जो रेल कोच फैक्टरी लगनी थी गनौर में रेल कोच फैक्टरी एक छोटी शाखा है।
उन्होंने जलमग्र फसल के जवाब में कहा कि सरकार सबसे पहले 20 हजार रुपये आर्थिक सहायता दे गिरदावरी बाद में होती रहेगी। ताकि किसान अपनी अगली फसल की तैयारी कर सके। पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल में लाठ जौली कोच फैक्टरी लगवाने के लिए अधिकतर प्रक्रिया पूरी कर दी थी मगर भाजपा ने सारी औपचारिकताओं को कूड़ेदान में डालकर गन्नौर में सबसे छोटी दुकान की तरह एक यूनिट लगाने की घोषणा की है मगर भाजपा से अब भी लोगों को उम्मीद नहीं कि वह यूनिट स्थापित भी हो जाएगी या नहीं।
मेरे विधानसभा क्षेत्र में आ रहे हैं प्रधानमंत्री, मुझे नहीं मिला है न्यौता, मैं नहीं जाऊंगा : हुड्डा
गत दिनों पीएम नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा में आकर कोई ऐसी बड़ी सौगात नहीं दी जिससे विकास को गति मिल सके। इस मौके पर विधायक करण दलाल, जगबीर सिंह मलिक, प्रो. विरेंद्र सिंह, सुरेन्द्र दहिया, भूपेन्द्र मलिक, आजाद सिहं डांगी, रमेश हुडा, कृष्ण सैनी, अनिल , बंसी बाल्मिकी और डा बजाज का पूरा परिवार आदि मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



