अम्बाला : अम्बाला छावनी में 256 सदस्यों वाले अम्बाला बीजेपी ग्रुप में एक सदस्य की ओर से अश्लीलता परोस दिए जाने के बाद यहां इस ग्रुप में शामिल सदस्यों में कोहराम मच गया है। इस अम्बाला बीजेपी ग्रुप में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता, महिला पत्रकार और समाजसेवी महिलाएं शामिल हैं। ग्रुप में अश्लीलता की सामाग्री वायरल होते ही यह मामला न केवल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया ब्लकि कांग्रेस एवं विपक्षी पार्टीयों को बैठे बिठाए एक मुद्दा मिल गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा के अनेक नेताओं के साथ इस ग्रुप के एडमिन सुनील कुमार ने अश्लील पोस्ट डालने वाले अम्बाला बीजेपी ग्रुप के सदस्य विनोद कुमार के खिलाफ आईटी एक्ट 2000 की धारा 67 (ए) और आईपीसी की धारा 294 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई अपनी शिकायत में ग्रुप एडमिन सुनील कुमार निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अम्बाला कैंट ने खुलासा किया है कि विनोद कुमार ने अम्बााला बीजेपी ग्रुप में अश्लील फिल्म डालकर ग्रुप को बदनाम करने की करतूत की है।
सुनील कुमार ने शिकायत में यह भी खुलासा किया है कि एक मकान के सिलसिले में कुछ दिन पहले विनोद कुमार उसके संपर्क में आया था और उसने अम्बाला बीजेपी ग्रुप में अपना नाम डालने का आग्रह किया था। लेकिन विनोद कुमार ने आज इस ग्रुप में अश्लील फिल्म डाल दी। इस ग्रुप में महिलाएं भी शामिल हैं। सुनील कुमार ने आरोप लगया कि विनोद कुमार ने जानबूझ कर उसे और बीजेपी अम्बाला ग्रुप को बदनाम करने की नीयत से ऐसा किया है।
अपनी शिकायत में सुनील कुमार ने यह भी जिक्र किया है कि कुछ दिन पहले कांग्रेसी नेता के खिलाफ भी एक अर्जी थाने में दी गई थी। उसी राजनीति के चलते ग्रुप को बदनाम करने की नीयत से ऐसा किया गया है। इस संबंध में आज तक की गई कार्रवाई के बारे में जब अम्बाला कैंट सदर के एसएचओ सतीश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस केस की अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
(राजेन्द्र भारद्वाज)


Download Android App
Download iOS App



