फरीदाबाद: शहर में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था को लेकर व्यापारी नेता एवं इनेलो विधानसभा अध्यक्ष ललित बंसल शुक्रवार को पुलिस कमिश्रर डा. हनीफ कुरैशी से मिले। इस दौरान उनके साथ कई व्यापारी भी शामिल रहे। उन्होंने पुलिस कमिश्रर के समक्ष शहर में व्यापारियों के यहां लगातार बढ रही चोरी की वारदातों को लेकर चिंता जाहिर की।
14 नवंबर को अंबेडकर चौक पर अनुव्रत कम्यूनिकेशन से 25 लाख रूपये के मोबाइल फोन चोरी होने के मामले में अपराधियों की अभी तक गिरफ्तारी न होने पर उन्होंने पुलिस कमिश्रर से सवाल किए। ललित बंसल ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। गुंडाराज कायम है। अपराधी दिनदहाडे बेनकाब व बेखौफ लोगों को लूट रहे हैं। व्यापारियों को पहले ही इस सरकार में मंदी की मार झेलनी पड रही है। और अब उन्हें लूटपाट और गोलियों का भी सामना करना पड रहा है। लूटपाट, डकैती , मर्डर और दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बल्लभगढ़ क्षेत्र में बढ रही है।
आम जनता खौफ के साये में जी रही है। अपराधी सडकों पर बेखौफ खुलेआम घूम रहे हैं। जनता के प्रतिनिधी नकारा साबित हो रहे हैं। प्रशासन और सरकार का ध्यान लोगों की मूलभूत सुविधाओं को प्रदान करने पर बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा कि वह व्यापारियों के हर दुख तकलीफ में उनके साथ हैं। उनके हितों की लडाई वह लडते रहेंगे। पुलिस कमिश्रर ने उन्हें आश्वासन दिया कि शहर में रात्रि गश्त के लिए राइडर की संख्या बढाई जाएगी। जगह जगह नाके लगाए गए है।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



