एसवाईएल का पानी लाकर ही दम लेगी इनेलो : चौटाला

Summary :

चौटाला ने कहा कि एसवाईएल नहर पर हरियाणा के किसानों का हक है। जब तक एसवाईएल नहर का पानी हरियाणा को मिल नहीं जाता ये आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा।

जींद/गोहना : नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला की इनेलो-बसपा जन अधिकार यात्रा गुरूवार को पिल्लूखेड़ा की अनाज मंडी में पहुंची। पिल्लूखेड़ा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए चौटाला ने कहा कि एसवाईएल नहर पर हरियाणा के किसानों का हक है। जब तक एसवाईएल नहर का पानी हरियाणा को मिल नहीं जाता ये आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा।

अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार जान-बुझकर एसवाईएल नहर का पानी लाना नहीं चाहती। चौटाला ने कहा कि इनैलो-बसपा गठबंधन की सरकार आने पर किसानों के खेतों के बिजली के बिल फ्री किए जाएंगे। बुजुर्गों की पेंशन में हर माह 100 रुपए की बढ़ोतरी होगी। पेंशन योजना चौधरी देवीलाल ने शुरू की दी न कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो-बसपा का गठबंधन रक्षाबंधन से भी मजबूत बंधन है।

हाथी को चश्मा पहना दिया गया है ताकि उसको साफ दिखे और कोई उसे रोकने की कोई भी ताकत करे तो वो उसे कूचलकर आगे बढ़ता रहे। अभय चौटाला ने अंत में लोगों को 17 फ रवरी को हांसी में आयोजित रैली में आने का निमंत्रण भी दिया। अभय ने कहा कि यह रैली ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में होगी।

जन अधिकार रैली में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा, विधायक परमेंद्र ढुल, जिलाध्यक्ष रामफल कुंडू, कलीराम पटवारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला प्रधान लखविंद्र चहल, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला प्रधान सतीश जैन, जिला युवा प्रधान अनुराग खटकड़, सुमित्रा देवी,भूपेन्द्र जुलानी, सुभाष देशवाल आदि इनेलो और बसपा के नेता मौजूद थे।

उन्हें सैकड़ों बाइकों और ट्रैक्ट्ररों के काफि ले के साथ पिल्लूखेड़ा में लाया गया। इस अवसर पर रमेश जामनी, जयभगवान कुंडू, कालवा बारह प्रधान दिलबाग कुंडू, अजय बूरा, अनिल पहलवान और बलवान कुंडू मौजूद रहे। ना मिले 15 लाख ना मिली दो करोड़ नोकरियांः अभय चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार जननायक चौधरी देवी लाल ने बड़े-बुजुर्गों का मान बढ़ाने के लिए 100 रुपए बुढ़ापा सम्मान पेंशन देने का काम किया था, गठबंधन की सरकार बनने पर उसे तीन हजार रुपए महीना करने का काम करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में आने के बाद गरीब बेटियों की शादियों में पांच लाख रुपए की कन्यादान राशि दी जाएगी, वहीं बिजली के बिल आधे किए जाएंगे। नेता विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने हर वर्ग से झूठे वायदे किए जिसमें लोगों को 15 लाख रुपए का प्रलोभन दिया गया, वहीं युवाओं को प्रदेश में दो लाख और देश में दो करोड़ नौकरियां देने की बात कही गई। आज देश और प्रदेश में भाजपा सरकार का साढ़े चार व चार साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है लेकिन न तो केंद्र सरकार ने अपना वायदा किया और न ही राज्य सरकार ने।

Desk Team