आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को कहा कि उसकी हरियाणा इकाई के प्रमुख नवीन जयहिंद रेवाड़ी सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा सरकार की निंदा करते समय अपने विचारों को सही ढंग से व्यक्त नहीं कर पाए।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के पति जयहिंद ने राज्य में 19 साल की एक लड़की से कथित सामूहिक दुष्कर्म को लेकर एक नया विवाद खड़ा करते हुए कहा,”अगर कोई भाजपा नेता दस लोगों से कुकर्म करवाता है तो वह उसे 20 लाख रुपये देंगे।”
AAP नेता का विवादित बयान , कहा – कोई BJP नेता 10 लोगों से कुकर्म करवाए, हम 20 लाख रुपये देंगे
उन्होंने रेवाड़ी सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को मुआवजे के तौर पर केवल दो लाख रुपये दिए जाने पर हरियाणा की भाजपा सरकार की निंदा करते हुए यह टिप्पणी की। वरिष्ठ आप नेता आतिशी मर्लिना ने पत्रकारों से कहा, ”सरकार सोचती है कि वह पीड़िता को दो लाख रुपये का मुआवजा देकर मामले को दफना सकती है लेकिन ऐसा नहीं होगा। जयहिंद केवल इस मुद्दे को उठाने की कोशिश कर रहे थे। शायद जिस ढंग से उन्होंने व्यक्त किया, वह सही नहीं था।”
जब जयहिंद से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने फोन पर कहा, ”मैंने जो कहा मैं उस पर कायम हूं। आप समाज में किसी भी महिला का अपमान नहीं कर सकते। पीड़िता या उसका परिवार पैसे नहीं मांग रहा, उन्हें न्याय चाहिए।”


Download Android App
Download iOS App



