पुन्हाना : पुन्हाना अनाज मंडी में आगामी 30 जून को जनक्रांति यात्रा के दौरान होने वाली विशाल रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के समर्थको ने पूरी ताकत झोंक दी है। रैली को सफल बनाने की कमान खुद पूर्व सीएम के सांसद पुत्र दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने संभाल ली है। शुक्रवार को दोपहर बाद सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कई कांग्रेस नेताओ के साथ पंजाबी बारात घर पुन्हाना में पहुंच कर ना केवल कार्यकर्ताओं की जन क्रांति यात्रा के लिये जिम्मेवारी तय की बल्कि पुन्हाना में आपार जनसमूह जुटाने का मूल मंत्र दिया। शुक्रवार को वर्कर बैठक के दौरान जिस तरह भीड़ उमडी उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि पुन्हाना की रैली ऐतिहासिक होने जा रही है। सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मे कोई फूट नहीं है। सभी नेता अपने अपने तरीके से पार्टी को मजबूत करने में लगे हुये है।
पुन्हाना की रैली किसी एक व्यक्ति विशेष की नहीं बल्कि सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं की जनसभा है। उन्होंने राज्यसभा सांसद को राजस्थान में स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त करने पर उन्हें शुभकामनायें दी साथ ही कहा कि पार्टी संगठन को आगे बढाने के लिये आलाकमान इस तरह की नियुक्तियां करता रहता है। राजस्थान में कांग्रेस की लहर है। वहां पर लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। रोहतक लोक सभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर करारा हमला करते हुये कहा कि लेाग भाजपा के शासन से पूरी तरह तंग आ चुके हैं। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।
फिरोजपुर झिरका विधानसभा से चुनाव लड़ चुके मामन खान इंजीनियर के घर जलपान को लेकर सांसद ने कहा कि जैसे आम तौर पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के घर आने जाने का सिलसिला रहता है, ठीक उसी तरह यह जलपान कार्यक्रम रखा गया। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में मामन खान ने निर्दलीय चुनाव लडा था, लेकिन इससे पहले वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके है। किसी बडे नेता के कहने पर नहीं बल्कि उनके निमत्रंण पर मामन खान इंजीनियर के घर चाय पीने गया था। सांसद ने कहा कि विधायक उदयभान को जनक्रंाति यात्रा के लिये आब्जर्वर नियुक्त किया है। बैठक को विधायक करण दलाल, विधायक उदयभान, पूर्व मंत्री आफताब अहमद, पूर्व मंत्री राव धर्मपाल, पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, प्रोफेसर विरेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री आजाद मौहम्मद, ईसाक एडवोकेट, पूर्व विधायक शहीदा खान, इस्राईल कोट, कर्नल आर्यवीर, याकूब उर्फ मुरली इत्यादि ने संबोधित किया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।
– गुरूदत्त भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



