रोहतक : अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक की अध्यक्षता में वीरवार को गांव जसिया में हुई। बैठक में आरक्षण की मांग को लेकर एक बार फिर से प्रदेश में आंदोलन करने का निर्णय लिया है। साथ ही दो जून को जाट महासम्मेलन करने का भी निर्णय लिया गया। मलिक ने बताया कि महासम्मेलन में दिल्ली, उतरप्रदेश, पंजाब, जम्मु कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के लोग शामिल होगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस बार जब तक सरकार मांगे पूरी नहीं करेगी आंदोलन जारी रहेगा। इसके अलाावा जाटों ने केन्द्र सरकार पर पिछडा आयोग बिल अटकाने का भी आरोप लगाया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आश्वासन दिया था कि जाटो को आरक्षाण दिया जाएगाा, लेकिन एक साल बीतने के बावजूद भी सरकार ने कोई कारवाई नहीं की।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



