रोहतक : प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हुडा से राजनीति फायदा पहुुंचाने के लिए भाजपा सरकार कोई कारवाई नहीं करेगी, अभी तक जो कारवाई हुई है वह केवल अदालत के माध्यम से हुई है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि एसवाईएल का पानी इनेलो ही ला सकती है, भाजपा व कांग्रेस तो राजनीति कर लोगों को गुमराह कर रहे है। मुख्यमंत्री खट्टर में हिम्मत है तो वह एसवाइएल को लेकर प्रधानमंत्री का पत्र लिखे। मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान का पानी रोकने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री को जो पत्र लिखा वह हास्यपद है और केवल ढकोसला है।
चौटाला ने मुख्यमंत्री के विदेशी दौरे पर भी सवाल उठाए और कहा कि प्रदेश के ऐसे हालात नहीं है कि कोई दूसरा देश निमंत्रण दे। मुख्यमंत्री व मंत्री ऐशो आराम के लिए विदेशी दौरो पर जाते है, उन्हें कोई देश निमंत्रण नहीं देता, स्वयं ही निमंत्रण तैयार कर लेते हैं। अभय सिंह चौटाला ने हडताल पर रहे नगर पालिका कर्मचारियों को समर्थन दिया और कहा कि इनेलो पार्टी उनके साथ खडी है। वीरवार को प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला रोहतक पहुंचे और नील गार्डन में आयोजित समारोह में शिरक्त की। इस कार्यक्रम में हरियाणा रोडवेज यूनियन के पूर्व प्रधान दलबीर नेहरा अन्य कर्मचारियों में इनेलो में शामिल हुए।
अभय सिंह चौटाला ने विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। बाद में प़त्रकारों से बातचीत करते हुए चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से राजनैतिक फायदा उठाना चाहती है। इसलिए किसी भी मामले में भूपेंद्र हुड्डा पर कार्यवाही नही हो रही। अभी तक जितने भी मामले दर्ज हुए हैं वे भी सिर्फ अदालत के हस्तक्षेप के बाद हुए हैं। उन्होंने कहा कि हुड्डा भाजपा में दबाव में हैं, यह साफ दिखाई भी दे रहा है, सोनिया गांधी के कहने के बाद भी उन्होंने राज्यसभा चुनाव में आर के आनंद को वोट नहीं डाला।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



