जींद में भीषण सड़क हादसा! यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 घायल; इमरजेंसी ब्रेक पड़ा भारी

Jind Roadways Accident

Jind Roadways Accident:हरियाणा के जींद में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां हरियाणा रोडवेज की यात्रियों से भरी एक बस पलट गई, जिसमें 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा बड़ौदी गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मांडी कलां गांव से जींद जा रही बस में करीब 50 सवारियां मौजूद थीं। सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार को बचाने के बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

Roadways Bus Overturn: टोल बचाने के लिए रॉन्ग साइड आई स्विफ्ट कार

ग्रामीणों के मुताबिक, यह हादसा सामने से आ रही एक गाड़ी को बचाने के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि टोल बचाने के लिए स्विफ्ट कार में सवार कुछ लोग तेज रफ्तार से आ रहे थे। उन्हें बचाने के लिए बस चालक को अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े, जिससे बस पलट गई।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला और एम्बुलेंस बुलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद स्विफ्ट कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।

Swift Car Accident: ‘ब्रेकर होता, तो शायद हादसा नहीं होता’

Jind Roadways Accident
Swift Car Accident (Image- Social Media)

ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कॉन्स्टेबल रामनिवास ने बताया कि यह बस मांडी कलां से जींद जा रही थी और इसका रूट सुबह 10 बजे का था। खटकड़ की ओर से एक गाड़ी टोल टैक्स बचाने के लिए रॉन्ग साइड से आ गई। उसे बचाने के प्रयास में यह बड़ा हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि अगर सड़क पर ब्रेकर होता, तो शायद हादसा नहीं होता। रामनिवास ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों की मदद से बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया।

Haryana news: हादसे के लिए कार चालक जिम्मेदार

उनके अनुसार, किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है, हालांकि कुछ घायलों को जींद सिविल अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने साफ कहा कि हादसे के लिए कार सवारों की लापरवाही जिम्मेदार है। उन्हीं को बचाने के लिए बस चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। सड़क पर इमरजेंसी ब्रेक के निशान भी पाए गए हैं। उस समय बस यात्रियों से भरी हुई थी।

Bus Accident Jind: एम्बुलेंस ड्राइवर ने क्या बताया?

एम्बुलेंस ड्राइवर सुरेश के अनुसार, अगर बस ड्राइवर ब्रेक नहीं लगाता, तो कार सीधी बस से टकराती। इसमें गाड़ी वाला कसूरवार है, क्योंकि वह टोल बचाने के चक्कर में रॉन्ग साइड से आए। उसने बताया कि वह एम्बुलेंस में सिविल अस्पताल में 9 मरीज लेकर आए हैं और दूसरी एम्बुलेंस में भी कुछ मरीज अस्पताल लाए गए हैं। किसी की जान को खतरा नहीं है, सभी को सिर्फ मामूली चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में बच्चों की मौज! शिक्षा विभाग ने बढ़ाई सर्दी की छुट्टी, जानें अब कब खुलेंगे स्कूल?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।