बीच रास्ते पर एक नहीं 6 बार चाक़ू से हमला, मौके पर नर्स की मौत; पुलिस में बताई पूरी सच्चाई

Karnataka Nurse Murder

Karnataka Nurse Murder: कर्नाटक के कोलार टाउन से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 28 साल की नर्स पर एक युवक ने जान लेवा हमला किया। आरोपी ने पीड़िता पर एक बार नहीं 6 बार चाकू से बेरहमी से हमला किया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी की पहचान 27 साल चिरंजीवी के तौर पर हुई है। यह पूरी घटना शहर के बस डिपो के पास हुई।

Kolar Murder Case: क्या है पूरा मामला?

murder

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता काम पर जा रही थी, तभी युवक ने उसे बीच रास्ते में घेर लिया और उसपर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि घटना के तुरंत बाद आरोपी पकड़ा गया और उसकी खूब पिटाई हुई। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता की पहचान सुजाता के तौर पर हुई है, जो एक प्राइवेट अस्पताल में बतौर नर्स के तौर पर काम करती थी। वह सुबह ड्यूटी जा रही थी, उसी समय उसपर आरोपी ने हमला किया।

Kurse Sujatha Murder: पुलिस का बयान

crime

पुलिस ने इस घटना पर बताया कि, ‘दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने एक चाक़ू से छह बार महिला नर्स के ऊपर हमला किया। वहां मौजूद लोगों के होने के बाद भी, हमला इतनी तेजी से हुआ कि पीड़िता मौके पर गिर गई और मौके पर ही उसकी जान चली गई।’ हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ पर पुलिस को सौंप दिया।

Love Affair Murder: जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आईं (Karnataka Nurse Murder)

पुलिस जांच में सामने आया कि सुजाता और चिरंजीवी पिछले एक साल से परिचित थे, लेकिन हाल में रिश्ते में तनाव आ गया था। सुजाता रिश्ता खत्म करना चाहती थी और आरोपी से दूरी बना रही थी। इसी से नाराज़ होकर चिरंजीवी ने उस पर हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर BNS की धाराओं में हत्या का केस दर्ज किया है।

Also Read: ‘पापा मेरे साथ पिछले 2 साल से रेप कर रहे हैं…’, नाबालिग बेटियों का बाप पर आरोप; विरोध करने पर देता था मां को जान से मारने की धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।