Jodhpur double daughter Rape Case: राजस्थान के जोधपुर से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई है। जहां सगे बाप ने अपनी दो नाबालिग बेटियों से रेप किया। इस खबर को सुनने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। मामले में बेटियों ने हिम्मत जुटाकर ईमेल के जरिये पुलिस को जानकारी दी। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी बाप मौके से फरार है।
father rapes daughter: क्या है पूरी घटना?
यह पूरी घटना जोधपुर पूर्व के नागौरी गेट थाना इलाके का है। यहां की एक इलाके में रहने वाली दो लड़कियों ने अपने आरोपी बाप के खिलाफ पुलिस शिकायत की। उन्होंने बताया कि पिता पिछले 2 साल से उनका दुष्कर्म कर रहे हैं। दोनों लड़कियों की उम्र 18 साल से कम है। एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है तो दूसरी स्कूल में. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
Jodhpur News: पुलिस का बयान (Jodhpur double daughter Rape Case)
मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया है कि ईमेल पर शिकायत मिलने के बाद बेटियों से बातचीत की गई। फिर मां के साथ थाने पहुंचकर उन्होंने डिटेल में सबकुछ बताया। बड़ी बेटी ने कहा कि पिता 6 साल की उम्र से ही पापा मेरे साथ रेप करते हैं। जब मां को इस बारे में बताया तो पिता ने मां को जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिनों पहले भी उसके साथ पिता ने रेप किया था।
Rajasthan Crime News Today: 1 हफ्ते पहले भी किया रेप, आरोपी फरार
15 साल की छोटी बेटी के साथ भी रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने पूरे परिवार के साथ मारपीट की। इसके बाद बेटियों ने हिम्मत जुटाकर पुलिस शिकायत की। घटना का विरोध करने पर आरोपी घर से भाग गया। मामले में पुलिस गंभीरता से आगे की कार्रवाई कर रही है। कई एंगल से मामले की जांच जारी है।


























