Raja Saab Day 7 Collection: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी प्रभास की फिल्म, बजट निकाल पाना भी हुआ मुश्किल

Summary :

The Raja Saab BO Collection Day 7: साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरने वाले प्रभास इन दिनों अपनी मच अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर चर्चाओं में हैं. लेकिन उनकी फिल्म ने जैसा प्रदर्शन पहले दिन किया था वैसा प्रदर्शन अब देखने को नहीं मिल रहा है. क्योंकि ये फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धमाका करने के बाद ठंडी पड़ती दिखाई दे रही है. तो चलिए चलिए यहां जानते हैं ‘द राजा साब’ ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है? The Raja Saab Collection: ‘द राजा साब’ ने…

The Raja Saab BO Collection Day 7: साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरने वाले प्रभास इन दिनों अपनी मच अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर चर्चाओं में हैं. लेकिन उनकी फिल्म ने जैसा प्रदर्शन पहले दिन किया था वैसा प्रदर्शन अब देखने को नहीं मिल रहा है. क्योंकि ये फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धमाका करने के बाद ठंडी पड़ती दिखाई दे रही है. तो चलिए चलिए यहां जानते हैं ‘द राजा साब’ ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?

The Raja Saab Collection: ‘द राजा साब’ ने रिलीज के सातवें दिन कितनी की कमाई?

The Raja Saab BO Collection Day 7
The Raja Saab BO Collection Day 7 (Source: Social Media)

‘द राजा साब’ का रिलीज से पहले काफी बज बना हुआ था, जिसकी वजह से पहले दिन फिल्म ने थिएटर्स में हाउस फुल का रिकॉर्ड दर्ज किया था. लेकिन अब इसका उल्टा होता दिखाई दे रहा है, क्योंकि फिल्म ने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन फिर दूसरे ही दिन इसका कलेक्शन गिर गया. वीकेंड पर भी इस फिल्म ने कोई ग्रोथ नहीं दिखाई और वीक डेज में तो ‘द राजा साब’ की लुटिया ही डूब चुकी है. हालांकि बीच में एक बार बस मंडे को फिल्म की कमाई में थोड़ा ग्रोथ देखने को मिला, लेकिन अब एक बार फिर फिल्म को औंधे मुंह गिरना पड़ा है.

Prabhas New Film: कितना रहा फिल्म का टोटल कलेक्शन

The Raja Saab BO Collection Day 7
The Raja Saab BO Collection Day 7 (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ‘द राजा साब’ ने पेड प्रीव्यू से लगभग 9.15 करोड़ कमाए थे. इसके बाद पहले दिन इसने 53.75 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 26 करोड़, तीसरे दिन 19.1 करोड़, चौथे दिन 6.6 करोड़, पांचवें दिन 4.8 करोड़ और छठे दिन 5.25 करोड़ की कमाई की थी. वहीं अगर सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट की मानें तो ‘द राजा साब’ ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को भी 5.65 करोड़ का ही कलेक्शन किया है.
वहीं अगर फिल्म को टोटल कलेक्शन की बात करें तो ‘द राजा साब’ ने 7 दिनों में 130.40 करोड़ रुपये की कमाई की है.

The Raja Saab Day 7 Box Office: ‘द राजा साब’ के लिए लागत वसूल पाना नामुमकिन

The Raja Saab BO Collection Day 7
The Raja Saab BO Collection Day 7 (Source: Social Media)

‘द राजा साब’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब एक हफ्ता पूरा हो चुका है लेकिन ये फिल्म अभी तक अपना आधा बजट भी नहीं वसूल कर पाई है. आपको बता दें कि फिल्म की लागत 400 करोड़ बताई जा रही है और शॉकिंग बात ये है कि ये फिल्म अभी तक 150 करोड़ भी नहीं जुटा पाई है और जैसा प्रदर्शन फिल्म का चल रहा है उसे देखकर लग रहा है कि इसका ये फिल्म अपना बजट पार नहीं ही कर पाएगी.

वैसे भी अब इस फिल्म के पास बस कमाई करने के लिए कुछ दिन और बचे हैं क्योंकि 23 जनवरी से सिनेमाघरों में बॉर्डर 2 रिलीज हो रही है और बॉर्डर 2 के आने के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कब तक टिक पाएगी ये बता पाना बेहद मुश्किल है.

Read More: Vijay Sethupathi ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया गिफ्ट, ‘Slumdog 33 Temple Road’ का पोस्टर आउट

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।