Vijay Sethupathi ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया गिफ्ट, ‘Slumdog 33 Temple Road’ का पोस्टर आउट

Summary :

Vijay Sethupathi Birthday Special: साउथ सिनेमा और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर विजय सेतुपति आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. विजय सेतुपति का जन्म 16 जनवरी 1978 को तमिलनाडु के राजपालयम में हुआ था और आज अपने जन्मदिन की खुशी में उन्होंने अपने फैंस को गिफ्ट देते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्लमडॉग 33 टेम्पल रोड’ एर धमाकेदार पोस्टर रिलीज किया है. Slumdog 33 Temple Road: नई फिल्म का पोस्टर लॉन्च   View this post on Instagram   A post shared by Puri Connects (@puriconnects) इस पोस्टर में साफ तौर पर एक्टर का किलिंग रूप…

Vijay Sethupathi Birthday Special: साउथ सिनेमा और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर विजय सेतुपति आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. विजय सेतुपति का जन्म 16 जनवरी 1978 को तमिलनाडु के राजपालयम में हुआ था और आज अपने जन्मदिन की खुशी में उन्होंने अपने फैंस को गिफ्ट देते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्लमडॉग 33 टेम्पल रोड’ एर धमाकेदार पोस्टर रिलीज किया है.

Vijay Sethupathi Birthday Special
Vijay Sethupathi Birthday Special (Source: Social Media)

Slumdog 33 Temple Road: नई फिल्म का पोस्टर लॉन्च

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Puri Connects (@puriconnects)

इस पोस्टर में साफ तौर पर एक्टर का किलिंग रूप देखा ज सकता है, जो कि काफी अट्रेक्टिव भी है. पोस्टर में विजय का दमदार लुक फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है. निर्माताओं ने इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘झुग्गी-झोपड़ियों से… एक ऐसा तूफान उठता है, बेबाक और असली जिसे कोई रोक नहीं सकता’. इस कैप्शन से साफ पता चल रहा है कि कहानी किसी ऐसे लड़के की होने वाली है, जो कि झुग्गी-झोपड़ियों से आकर अपना असतित्व स्थापित करने की कोशिश कर रहा है.

Vijay Sethupathi New Film: ‘स्लमडॉग 33’ के बारे में

Vijay Sethupathi Birthday Special
Vijay Sethupathi Birthday Special (Source: Social Media)

अगर बात करें फिल्म के निर्देशक की तो इसे पुरी जगन्नाथ ने निर्देशित किया हैं, इस फिल्म को पुरी जगन्नाथ और चार्मी कौर मिलकर बनाएंगे. फिल्म में विजय सेतुपति एक बहुत ताकतवर और बेबाक किरदार निभाएंगे. विजय की ये पैन-इंडिया फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी- तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम. इस फिल्म में विजय के अलावा तब्बू, संयुक्ता, दुनिया विजय, ब्रह्माजी और वीटीवी गणेश भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. जबकि हर्षवर्धन रामेश्वर फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर हैं.

Puri Jagannadh: साउथ की फिल्में और फेम

Vijay Sethupathi Birthday Special
Vijay Sethupathi Birthday Special (Source: Social Media)

अगर बात करें विजय सेतुपति की तो वो खास तौर पर तमिल सिनेमा (साउथ) में काम करते हैं और वहां के वह सुपरस्टार हैं. उन्होंने रजनीकांत, थलपति विजय, और कमल हासन जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है. ज्यादातार फेम उनको साउथ की फिल्मों से ही मिला है. उनकी साउथ की ज्यादातार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं है और उनकी एक्टिंग को लेकर भी तारीफ की जाती है. विजय की कुछ सबसे ज्यादा पॉपुलर और हिट फिल्मों की बात करें तो उस लिस्ट में Pizza, Soodhu Kavvum, Vikram Vedha, ’96, Super Deluxe, Petta, Master, Vikram, Jawan, Maharaja, और Viduthalai (पार्ट 1 और 2) जैसी फिल्में शामिल हैं.

Read More: Border 2 Trailer: Sunny Deol का दमदार जज़्बा देख झूम उठेंगे आप, अब पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।