Haryana: जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने सोमवार को हरियाणा से लोकसभा की और पांच सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।
Highlights:
- JJP ने पांच सीटों के उम्मीदवार का किया ऐलान
- JJP ने सभी सीटों पर उम्मीदवार
- 25 मई लोकसभा होना है इन सीटों पर लोकसभा चुनाव
पार्टी के एक बयान के अनुसार, अंबाला से किरन पुनिया, कुरूक्षेत्र से पाला राम सैनी, करनाल से देवेंद्र कादियान और सोनीपत से भूपेंद्र मलिक को टिकट दिया गया है। जजपा ने अपनी युवा इकाई के प्रदेश प्रमुख रवींद्र सांगवान को रोहतक से उम्मीदवार बनाया है। जजपा ने करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए राजेंद्र मदान को उम्मीदवार बनाया है जो 25 मई को लोकसभा चुनाव के साथ होगा।
लोकसभा चुनाव के लिए जेजेपी के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी
– अंबाला लोकसभा से किरण पूनिया होंगी प्रत्याशी
– कुरुक्षेत्र से पाला राम सैनी लड़ेंगे चुनाव
– करनाल से देवेंद्र कादियान को बनाया उम्मीदवार
– सोनीपत लोकसभा से भूपेंद्र मलिक लड़ेंगे चुनाव
– रोहतक से जेजेपी युवा… pic.twitter.com/WVkRJRa3Iu— Jannayak Janta Party (JJP) (@JJPofficial) April 29, 2024
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के इस सीट से इस्तीफे के बाद उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है। सोमवार की घोषणा के साथ, जजपा ने हरियाणा में लोकसभा की सभी 10 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
पार्टी ने पांच उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची 16 अप्रैल को जारी की थी।


Download Android App
Download iOS App



