Julana Vidhan Sabha Result: जुलाना विधानसभा सीट से विनेश फोगाट पीछे, बीजेपी से योगेश बैरागी आगे

Summary :

Julana Vidhan Sabha Result: हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट शुरुआती रुझानों में बीजेपी उम्मीदवार योगेश बैरागी से पीछे चल रहीं हैं। Highlights जुलाना विधानसभा सीट से विनेश फोगाट पीछे विनेश फोगाट की प्रतिद्वंद्वी योगेश बैरागी आगे 5 अक्तूबर को जुलाना में भी 90 सीटों के साथ वोटिंग   जुलाना विधानसभा सीट से विनेश फोगाट पीछे जुलाना विधानसभा सीट महिला पहलवान विनेश फोगाट के चुनावी मैदान में उतरने के बाद हरियाणा की सबसे हॉट सीट बन गई। इस सीट पर 2019 में जेजेपी ने जीत हासिल की थी। इस बार के…

Julana
Julana Vidhan Sabha Result: हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट शुरुआती रुझानों में बीजेपी उम्मीदवार योगेश बैरागी से पीछे चल रहीं हैं।

Highlights

  • जुलाना विधानसभा सीट से विनेश फोगाट पीछे
  • विनेश फोगाट की प्रतिद्वंद्वी योगेश बैरागी आगे
  • 5 अक्तूबर को जुलाना में भी 90 सीटों के साथ वोटिंग

 

जुलाना विधानसभा सीट से विनेश फोगाट पीछे

जुलाना विधानसभा सीट महिला पहलवान विनेश फोगाट के चुनावी मैदान में उतरने के बाद हरियाणा की सबसे हॉट सीट बन गई। इस सीट पर 2019 में जेजेपी ने जीत हासिल की थी। इस बार के चुनावों में यहां चार कैंडिडेट के बीच मुकाबला हुआ था। इनमें बीजेपी के योगेश बैरागी, कांग्रेस की विनेश फोगाट, जेजेपी के अनुराग ढांडा और आप की कविता दलाल शामिल हैं।

विनेश फोगाट की प्रतिद्वंद्वी कविता दलाल और योगेश बैरागी

विनेश फोगाट अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार योगेश कुमार से पीछे चल रहीं हैं। हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। हालांकि इससे पहले वह अपने प्रतिद्वंद्वी कविता दलाल और बीजेपी के कैप्टन योगेश बैरागी से आगे चल रहीं थी परन्तु अब योगेश बैरागी से लगभग 2000 वोटों से पीछे हो गई है।

5 अक्तूबर को जुलाना में भी 90 सीटों के साथ वोटिंग

5 अक्तूबर को जुलाना में भी 90 सीटों के साथ वोटिंग हुई थी। आज वोटों की गिनती के बाद पता चलेगा कि जुलाना का विधायक कौन होगा? जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट पर अभी तक 14 बार चुनाव हो चुके हैं और कांग्रेस को सिर्फ चार बार यहां से जीत मिली है। इस सीट पर लोकदल, जनता पार्टी और आईएनएलडी का कब्जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta