खट्टर ने यमुना की सफाई के लिए सहयोग मांगा 

Summary :

NULL

मथुरा : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि उन्होंने यमुना नदी की साफ-सफाई के संयुक्त प्रयास करने के लिए केन्द्र सरकार और दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश की सरकारों से सहयोग मांगा है। खट्टर ने कल बरसाना में रंगोत्सव समारोह के उद्घाटन के दौरान कहा,‘‘ पवित्र यमुना नदी के प्रदूषण को दूर करने के लिए केन्द्र सरकार, दिल्ली सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को संयुक्त प्रयास करने होंगे।’’

उत्तर प्रदेश सरकार ने पारंपरिक लठमार होली को मनाने के लिए बरसाना में रंगोत्सव (रंगों का त्योहार) का आयोजन किया था। खट्टर के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्ववास जताया कि दोनों राज्यों के सहयोग से ‘‘उम्मीदों से ज्यादा’’ बदलाव आयेगा।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Desk Team