भिवानी : भिवानी पहुंचे इनेलो सुप्रीमों व पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने दावा किया कि इस बार बार प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी लेकिन गद्दार, धोखेबाज व लुटेरों को पार्टी में नहीं लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने पीएम व सीएम की तानाशाही में हिटलर से तुलना की लेकिम काम में हिटलर से पिछे बताया। चौटाला ने कहा कि मेरी बात का सीएम बुरा मानते हैं, लेकिन काम करेंगे तो मेरी भाषा अपने आप बदल जाएगी।
बता दें कि इनेलो सुप्रीमों ओमप्रकाश चौटाला रविवार को भिवानी पहुंचे थे। उन्होंने जाट धर्मशाला में इनेलो के जिला कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अक्तुबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में इनेलो पार्टी की सरकार बनने का दावा किया। साथ ही इसके लिए कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटने तथा रुठे हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोडऩे की अपील की।
अपने संबोधन में ओपी चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय स्तर के थे, लेकिन विधानसभा चुनाव मुद्दों पर होंगे और इनेलो की सरकार बनेगी। चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जो चुनावी वादे किये थे, सत्ता में आने के बाद उस घोषणा पत्र को खोल कर भी नहीं देखा। साथ ही आरोप लगाया कि आज के सत्ताधारियों के देश या प्रदेश के किसी वर्ग से कोई लगाव नहीं। उन्होंने देश के पीएम व प्रदेश के सीएम की तुलना हिटलर से करते हुए कहा कि दुनिया में आज तक का सबसे बड़ा तानाशाह हिटलर रहा है, लेकिन उसने अपने देश को दुनिया का सबसे ताकतवर व विकसित देश बनाना।
हमारे पीएम व सीएम किसी का कोई काम नहीं करते। चौटाला ने कहा कि अब चुनाव बहुत महंगे हो गए हैं। ऐसे में कार्यक र्ताओं के कहने पर विधानसभा की टिकटें देंगे और उनकी आर्थिक मदद के लिए मैं खुद झोली फैलाकर आर्थिक मद्द करने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पांच साल के शासन में कार्यकर्ताओं का जो आर्थिक नुकसान हुआ है उसे सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा साथ ही कहा कि पहले तीन हजार जेबीटी नौकरी दी, लेकिन इस बार सरकार बनने पर हर पढ़े लिखे युवा को नौकरी दी जाएगी। चाहे उसके बाद मुझे फांसी ही क्यों ना हो जाए।
ओपी चौटाला ने एक बार फि र सीएम मनोहर लाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को सरकार चलाने का अनुभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं कहता हूं तो सीएम बुरा मानते हैं लेकिन यह सच है कि हरियाणा में बेकार व नकारा पशुओं को खट्टर कहते हैं। चौटाला ने कहा कि मुझे खुशी होगी की सीएम खट्टर ना रहकर लोगों के काम करें और जनता की सेवा करें। वो ऐसा करेंगे तो मेरी भाषा अपने आप बदल जाएगी। साथ ही उन्होंने मीडिया से कुछ उल्टा-सीधा न छापने या दिखाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन प्रदेश की जनता का नुकसान हो जाएगा। इस अवसर पर इनेलो जिला अध्यक्ष सुनील लाम्बा,धर्मपाल ओबरा, ओमप्रकाश गोरा, बलदेव घनघस, डॉ केसी काजल, बलवान सिंह यादव आदि मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



