पलवल : इनेलो-जेजेपी एक होने की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए दुष्यंत बोले कि दो विचारधारा के लोग एक नहीं हो सकते उन्होंने कहा कि जेजेपी चप्पल चुनाव चिन्ह को बदलाने के लिए चुनाव आयोग के पास जायेगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 6 महीने के अंदर हमारी पार्टी ने लगभग 6 प्रतिशत मत हासिल किये हैं। यह इतिहास कि किसी भी प्रदेश की पार्टी का जन्म हुआ हो और छह महीने के अंदर उसके ऐसे नतीजे नहीं आये।
आंध्रप्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस ने कांग्रेस पार्टी से अलग होकर 7 प्रतिशत वोट हांसिल किये और कांग्रेस पार्टी ने 24 प्रतिशत मत हांसिल किये थे। आज यह साफ है कि जनमत ने जजपा को अपनाने का काम किया है। हमारी पार्टी के लिये अगले 100 दिन अहम है। यह विचार उन्होने पत्रकारो से बातचीत करते हुए व्यक्त किए। उनके साथ पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री जगदीश नायर,युवा नेता बलदेव अलावलपुर,महिला जिला अध्यक्ष लता भारदाज,जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सौरोत,तुहीराम शर्मा,नागेश तेवतिया,जीतू दिघोट,सहित अन्य नेता मौजूद थे।
उन्होने कहा कि नौ तारीख को स्टेट और राष्टीय कार्यकारिणी की मीटिंग में यह फैसला भी लेना है कि हमें चप्पल का चुनाव निशान रखना है या अन्य किसी सिंबल के लिये एपलाई करना है। उन्होने कार्यकताओ को आवाहन किया कि वे संगठन को और ताकत दे और आने वाले छह महीनों में प्रदेश में ऐसा इतिहास रचे जो किसी ने ना देखा हो और न सोचा हो। उन्होने अपनी पार्टी की लोकसभा चुनाव में एक भी सीट हांसिल नहीं होने पर कहा कि हमारी पार्टी की अभी शुरूआत है।
– भगत सिह


Download Android App
Download iOS App



