कर्नाटक सरकार गिरने पर बीजेपी बनाएगी सरकार : सदानंद गौडा

Summary :

सदानंद गौडा ने कहा, ‘‘ बीजेपी 2018 में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी और यदि राज्य की जद (एस)-कांग्रेस सरकार गिरती है तो बीजेपी वैकल्पिक सरकार बनाएगी।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय रसायन एवं उवर्रक मंत्री सदानंद गौडा ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक में जनता दल (सेक्युलर)- कांग्रेस गठबंधन सरकार यदि विधानसभा में बहुमत खो देती है तो बीजेपी राज्य में वैकल्पिक सरकार बनाएगी। 
सदानंद गौडा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ बीजेपी 2018 में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी और यदि राज्य की जद (एस)-कांग्रेस सरकार गिरती है तो बीजेपी वैकल्पिक सरकार बनाएगी।’’ उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में गठबंधन सहयोगियों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी पद से हटाने का मन बना चुके थे लेकिन कुछ अदृश्य हाथ बीच में आ गये और उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। 

द्रमुक नेताओं ने एम करुणानिधि को अर्पित की श्रद्धांजलि

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘केंद्र राज्य के समग, विकास के लिए सभी तरह के सहयोग प्रदान करेगा। हम सभी गैर बीजेपी शासित राज्य सरकारों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध कायम करेंगे।

Desk Team