चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के तीन ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) और तीन सलाहकारों ने पद से इस्तीफा दे दिया है। सरकार ने इस्तीफों को मंजूर कर लिया है। इस्तीफा देने वालों में प्रिंसिपल ओएसडी नीरज दफ्तुआर, ओएसडी भूपेंश्वर दयाल और ओएसडी अमरेंद्र सिंह का नाम शामिल है। वहीं, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकारों राजीव जैन, अमित आर्य तथा प्रधान राजनीतिक सलाहकार दीपक मंगला ने इस्तीफा दिया।
इन सभी ने विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के लिए प्रचार करने की इच्छा जताई है। इस संबंध में सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि 18 और 20 सितंबर को मुख्यमंत्री को इस्तीफे सौंपे गए थे। मुख्यमंत्री ने आदर्श आचार संहिता के लागू होने से पहले तत्काल प्रभाव से स्वीकृत कर लिया था और इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



