फरीदाबाद : वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा ने सोमवार को फरीदाबाद के गांव अटाली में शहीद सेना की पैराटेन कमांडो स्पेशल फोर्स में तैनात नायक संदीप कुमार के घर पहुंच कर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और उनकी पत्नी गीता सहित पूरे परिवार को ढांढस बंधाया और शहीद की पत्नी गीता को एक लाख रूपये का चैक भेंट किया और वहीं उनके साथ पहुंचे पंजाबी सभा फरीदाबाद के अध्यक्ष वासदेव सलूजा ने पचास हजार व वीनस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन डी एन कथूरिया ने भी पचास हजार का चैक शहीद की पत्नी गीता देवी को भेंट किए।
श्रीमति किरण शर्मा चोपड़ा ने फरीदाबाद के शहीद सेना की पैराटेन कमांडो स्पेशल फोर्स में तैनात नायक संदीप कुमार की पत्नी गीता देवी एवं शहीद संदीप के पिता जी नैनपाल व माता केशर देवी से विशेष रूप से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधाया और कहा कि हम भी शहीद परिवारसे हैं हम उनके दर्द को समझते हैं इसलिए देश पर अपनी जान न्यौछावर करने वालों के परिवार से हमारा एक अलग ही नाता है। देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले का देश के प्रत्येक नागरिक पर बहुत बड़ा कर्ज होता है।
जिसे देश के लोग कभी भी नहीं उतार सकते लेकिन शहीद के परिवार को हम अपनी तरफ से थोड़ा सा योगदान देकर हम अपनी कृज्ञता जाहिर कर रहे हैं। श्रीमति किरण शर्मा चोपड़ा ने शहीद संदीप कुमार के पिता नैनपाल से पूरे परिवार का हाल चाल लिया और उन्हें आस्वासन दिया कि वो पूरी से तरह उनके साथ हैं और किसी भी तरह की यदि उनके परिवार को मदद की कभी भी जरूरत होगी तो वह हर स्तर पर उनके लिए प्रयास करेंगी। यदि वह किसी तरह उनके काम आ सके तो यह उनके लिए गर्व की बात होगी।
शहीद संदीप कुमार पर पूरे देश को गर्व हैं वो आंतकवादियों से आमने सामने का मुकाबला करते हुए शही हुए हैं उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए आंतकवादियों से सीधा मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए ऐसा अदम्य साहस निश्चय ही अपने परिवार से मिला होगा उनके पिता नैनपाल और उनके परिवार का भी देश ऋणी रहेगा। जिसने अपने पुत्र को अपने देश पर मर मिटने के संस्कार डाले, निश्चय ही शहीद के परिवार के लिए ये सकंट की घड़ी है लेकिन उनके इस दुख में पूरा देश शामिल हैं देश इस परिवार का सदा ऋणी रहेगा।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



