धरनारतों को मंत्री ने दिया आश्वासन

Summary :

बेदी ने बताया कि कुछ लोग दो माह पहले उसने चड़ीगढ़ में मिले थे और पेयजल की किल्लत बताई थी। सरकार हर प्रकार की पेयजल की किल्लत दूर करने के लिए तैयार है।

नरवाना : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी बुधवार सायं मुख्यमंत्री का संदेश लेकर नरवाना पहुंचे और धरोदी माइनर को बरवाला लिंक नहर से जोड़ने की मांग को लेकर धरना दे रहे लोगों की छह सदस्यीय कमेटी के सदस्यों को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में बुलाकर बात की। उन्होंने ग्रामीणों से धरना समाप्त करने की अपील की लेकिन ग्रामीण राजी नहीं हुए। 
रात को साढ़े तीन घंटों तक चली वार्ता में सहमति बनी कि कृष्ण कुमार बेदी धरना स्थल पहुंचेंगे और लोगों की बात सुनेंगे। वीरवार दोपहर कृष्ण बेदी धरोदी पहुंचे और पूरी बात विस्तार से की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पहले पेयजल की बात कर रहे थे लेकिन उनके नरवाना पहुंचने पर बताया गया कि उनकी एक ही मांग है कि धरोदी माइनर को बरवाला लिंक नहर से जोड़ा जाए। 
बेदी ने बताया कि कुछ लोग दो माह पहले उसने चड़ीगढ़ में मिले थे और पेयजल की किल्लत बताई थी। सरकार हर प्रकार की पेयजल की किल्लत दूर करने के लिए तैयार है। बेशक सरकार का कुछ भी खर्च हो।  इस मौके पर बिनैन खाप के प्रधान नफेसिंह नैन, रघुबीरसिंह नैन, रंगीराम नैन, गुरनाम नैन, संतोष दनौदा, सुमन बेदी, सीताराम बागड़ी, हंसराज समैन, भगवती प्रसाद बागड़ी। अनिल जिंदल, जगदीश चंद्र पांचाल, विकेश तागरा सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Desk Team