अंबाला : हरियाणा में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के निकट एक मालगाडी में आज आग लगने के बाद रेल यातायात प्रभावित हुआ और कई एक्सप्रेस एवं अन्य गाडियां देरी से चलीं। रेलवे सूत्रों ने बताया कि जैसे ही मालगाडी स्टेशन के निकट रेलवे यार्ड पहुंची, उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। मालगाडी चालक ने पहले खुद ही आग बुझाने की कोशिश की और बाद में दमकल विभाग को बुलाया गया।
दो फायर टेंडरों ने आकर आग पर काबू किया इस दुर्घटना के कारण चंडीगढ-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, अमृतसर-मुंबई डीलक्स एक्सप्रेस, अमृतसर-दादर एक्सप्रेस, और अन्य कई ट्रेनें कुछ समय स्टेशन पर ही खडी रहीं। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही इन्हें रवाना किया गया।


Download Android App
Download iOS App



