Manisha Murder Case: अंतिम संस्कार में रोया पूरा गांव, छोटे भाई ने दी चिता को आग

Summary :

Manisha Murder Case:  हरियाणा के भिवानी जिले में आठ दिन पहले खेतों में मृत पाई गई 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा का परिवार ने भारी पुलिस बलों के बीच उसके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। मनीषा के गले पर चोट का निशान बताया जा रहा है। वहीं भिवानी और रोहतक के बाद बुधवार को दिल्ली के एम्स में तीसरा पोस्टमार्टम किया गया, क्योंकि परिवार और ग्रामीणों ने पहले हुए पोस्टमार्टम पर संदेह जताया था। पीड़िता के दादा राम किशन ने कहा कि परिवार सरकार द्वारा की गई कार्रवाई से संतुष्ट है और उनकी मांगें पूरी कर दी गई हैं। भिवानी…

Manisha Murder Case:  हरियाणा के भिवानी जिले में आठ दिन पहले खेतों में मृत पाई गई 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा का परिवार ने भारी पुलिस बलों के बीच उसके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। मनीषा के गले पर चोट का निशान बताया जा रहा है। वहीं भिवानी और रोहतक के बाद बुधवार को दिल्ली के एम्स में तीसरा पोस्टमार्टम किया गया, क्योंकि परिवार और ग्रामीणों ने पहले हुए पोस्टमार्टम पर संदेह जताया था। पीड़िता के दादा राम किशन ने कहा कि परिवार सरकार द्वारा की गई कार्रवाई से संतुष्ट है और उनकी मांगें पूरी कर दी गई हैं।

Manisha Murder Case

मनीषा मर्डर केस के बाद पूरे हरियाणा में उबाल है। बता दें कि एम्स में पोस्टमार्टम के बाद शव को भिवानी के सिविल अस्पताल में रखा गया और सुबह भारी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार के लिए उनके अपने गांव ले जाया गया। वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भिवानी और चरखी दादरी जिलों में इंटरनेट सेवाओं को 11 बजे तक बंद कर दिया गया था।

Manisha Murder Case
Manisha Murder Case

CBI जांच होगी

पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस जांच को खारिज करने और शव का अंतिम संस्कार करने से मना करने के बाद जनता में नाराजगी के बीच संवेदनशीलता को देखते हुए CM नायब सिंह सैनी ने पूर्ण न्याय के लिए मामले की CBI जांच की सिफारिश की। CM नायब सिंह सैनी ने बताया कि भिवानी की हमारी बेटी मनीषा और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ काम कर रहा है।

Manisha Murder Case
Manisha Murder Case

बिश्नोई गैंग की एंट्री

मनीषा हत्याकांड में अब नया मोड़ सामने आ गया है। बता दें कि इस केस में अब बिश्नोई गैंग की एंट्री हो गई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लॉरेंस बिश्नोई साफ कह दिया कि अगर हरियाणा पुलिस न्याय नहीं दिला पाती है तो हम कातिल को मौत के घाट उतारेंगे। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड में लॉरेंस और रोहित गोदारा अपने वर्चस्व बनाने के लिए दावा कर रहे है।

ALSO READ: Manisha Murder Case Update: हरियाणा में बिश्नोई गैंग की हुई एंट्री, हत्यारों पर मंडराया मौत का खतरा

 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।