रिलीज से पहले ही कानूनी विवादों में फंसी Jolly LLB 3, Arshad Warsi और Akshay Kumar को मिला कोर्ट से समन

Summary :

Jolly LLB 3 in legal trouble: बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म ‘Jolly LLB 3’ एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गई है। पुणे की एक अदालत ने फिल्म के मुख्य कलाकारों अक्षय कुमार और अरशद वारसी को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई वकील वाजिद खान बिडकर की पुणे कोर्ट में दायर याचिका पर की गई है। उनका आरोप है कि फिल्म में अदालती कार्यवाही और न्यायपालिका को मज़ाक का पात्र बनाया गया है। वकील वाजेद रहीम खान द्वारा दायर याचिका के बाद ये समन जारी किए गए। अदालत ने तीनों को 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे व्यक्तिगत रूप…

Jolly LLB 3 in legal trouble: बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म ‘Jolly LLB 3’ एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गई है। पुणे की एक अदालत ने फिल्म के मुख्य कलाकारों अक्षय कुमार और अरशद वारसी को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई वकील वाजिद खान बिडकर की पुणे कोर्ट में दायर याचिका पर की गई है। उनका आरोप है कि फिल्म में अदालती कार्यवाही और न्यायपालिका को मज़ाक का पात्र बनाया गया है। वकील वाजेद रहीम खान द्वारा दायर याचिका के बाद ये समन जारी किए गए। अदालत ने तीनों को 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है। इसी सिलसिले में पुणे कोर्ट ने अक्षय और अरशद को समन भेजा है।

Jolly LLB 3 के खिलाफ शिकायत क्या है?

यह पहली बार नहीं है जब ‘जॉली एलएलबी 3’ विवादों में आई हो। मई 2024 में अजमेर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभान ने फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह फिल्म न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुँचाती है और वकीलों व जजों को हास्यास्पद तरीके से चित्रित करती है। चंद्रभान ने तो फिल्म की शूटिंग रोकने की भी माँग की थी। उन्होंने कहा था, ‘पहले और दूसरे भाग को देखकर साफ है कि निर्माता संविधान की न्यायपालिका की गरिमा का सम्मान नहीं करते।

अजमेर और आसपास के इलाकों में शूटिंग के दौरान भी कलाकारों का रवैया गंभीर नहीं लगता।’ कोर्ट ने कहा था कि सिनेमैटोग्राफी एक्ट-1952 के तहत रिलीज से पहले फिल्म का कंटेंट सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। फिल्म के किसी सीन को लेकर अगर आपत्ति है तो इसके खिलाफ सेंसर बोर्ड में शिकायत और अपील का प्रावधान है। दरअसल, अजमेर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभान राठौड़ ने फिल्म को लेकर आरोप लगाया था कि फिल्म से जज और वकीलों की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में भी इस फिल्म के दो पार्ट में न्यायपालिका की छवि धूमिल की गई थी। ऐसे में फिल्म की शूटिंग पर रोक लगाई जाए।खिलाफ अभिनेता अक्षय कुमार, अरशद वारसी और फिल्म के डायरेक्टर सुभाष कपूर ने हाईकोर्ट में रिवीजन याचिका दायर की थी।

Jolly LLB 3
Jolly LLB 3

पहले भी हो चुका है विरोध

यह पहली बार नहीं है जब ‘जॉली एलएलबी 3‘ विवादों में आई हो। मई 2024 में अजमेर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभान ने फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह फिल्म न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुँचाती है और वकीलों व जजों को हास्यास्पद तरीके से चित्रित करती है। चंद्रभान ने तो फिल्म की शूटिंग रोकने की भी माँग की थी। उन्होंने कहा था, ‘पहले और दूसरे भाग को देखकर साफ है कि निर्माता संविधान की न्यायपालिका की गरिमा का सम्मान नहीं करते। अजमेर और आसपास के इलाकों में शूटिंग के दौरान भी कलाकारों का रवैया गंभीर नहीं लगता।’

Jolly LLB 3
Jolly LLB 3

कब रिलीज होगी ‘जॉली एलएलबी 3’?

फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का पहला भाग साल 2013 में रिलीज़ हुआ था, जिसमें अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं। इसके बाद, इसका सीक्वल 2017 में आया, जिसमें अरशद की जगह अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नज़र आए और उनके साथ हुमा कुरैशी थीं। अब, अक्षय और अरशद दोनों तीसरे भाग में साथ नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर कर रहे हैं। इस बार कलाकारों में सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव भी शामिल हैं।ये फिल्म 19 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी। वहीं यह देखना दिलचस्प होगा कि समन और मुकदमेबाजी का असर फिल्म की रिलीज पर पड़ता है या नहीं।

Also Read: Swara Bhasker हुई Dimple Yadav की खूबसूरती पर फिदा, कहा- ‘हम सब Bisexual हैं…’

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।