चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने प्रदेश में लगातार हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर हरियाणा सरकार को घेरते हुए महिला सुरक्षा के मुद्दे पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। किरण चौधरी ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि पिछले एक सप्ताह के दौरान हरियाणा में आधा दर्जन के करीब महिलाओं अथवा युवतियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो चुकी हैं।
रेवाड़ी, रोहतक, पानीपत, फरीदाबाद में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं ने हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की पोल खोलकर रख दी है। किरण चौधरी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा खोले गए गुलाबी थाने जहां पूरी तरह से बेमायने साबित हो रहे हैं वहीं महिला पुलिस थानों को बिना किसी देरी के बंद करके सरकार को अपना ढोंग समाप्त करना चाहिए।
हरियाणा में नहीं थम रही हैवानियत : रोहतक में बच्ची से गैंगरेप, तो जींद में विधवा महिला से हुआ दुष्कर्म
किरण चौधरी ने मोरनी व रेवाड़ी की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि दुष्कर्म का शिकार युवतियां पुलिस थानों में तीस-तीस घंटे तक चक्कर लगाती रही और पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। इसके बावजूद मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस कर्मियों की जवाबदेही तय नहीं की जा रही है। चौधरी ने कहा कि आज हरियाणा में अफसरशाही को सरकार का कोई भय नहीं है। मुख्यमंत्री हरियाणा में अब तक के सबसे असफल गृहमंत्री साबित हुए हैं।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



