Haryana, Punjab में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे

Haryana, Punjab में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे

शुक्रवार को Haryana और Punjab में शीतलहर का प्रकोप जारी है, अधिकांश क्षेत्रों में औसत से कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

thand 1

Highlights:

  • राज्यों के कई हिस्सों में सुबह भी कोहरा छाया रहा
  • राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अमृतसर पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा में पारा दो डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 2.8 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में तीन डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 4.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 4.4 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 5.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

fire 2

हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 2.6 डिग्री सेल्सियस, झज्जर में 3.1 डिग्री सेल्सियस और फतेहाबाद में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 4.1 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 4.2 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में पांच डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 5.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।