चंडीगढ़: खट्टर सरकार में कभी राम रहीम मुद्दे पर राम बिलास के बयान से प्रतिपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका मिल जाता है या फिर अनिल विज शहीदों पर बयान देकर सरकार की किरकिरी करते हैं। हालिया में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने फिर सरकारी गाड़ी मामले में फजीयत करा दी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को विभागीय प्रिंसिपल सेक्रेटरी डा. अशोक खेमका ने पत्र के जरिए कानून का पाठ पढ़ाया तब जाकर मंत्री को सरकार के नियमों का पता चला। गौरतलब है कि पिछले एक साल से राज्य मंत्री कृष्ण बेदी विभाग की सरकारी जीप का इस्तेमाल कर रहे थे।
विभागीय सेक्रेटरी अशोक खेमका का सब्र का बांध टूटने पर मंत्री को पत्र लिखा कि आपका स्टाफ अम्बाला के जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय की जीप का उपयोग एक साल से कर रहा है। इससे कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है। आपसे निवेदन है कि सरकारी जीप तुरंत लौटाएं। साथ ही अब तक राज्यमंत्री कार्यालय में हुई इस्तेमाल के मुताबिक लॉग बुक भरने के साथ ही यात्रा को मुख्य सचिव और वित्त विभाग से रेगुलराइज कराया जाए।
खेमका ने मंत्री जी को संविधान का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि हमेशा ताकतवर को कमजोर की रक्षा करनी चाहिए अच्छा चरित्र कानून का पालन करने से बनता है न कि उसका उल्लंघन करने से। नियुक्ति के समय यह शपथ लिया जाता है कि बिना किसी राग द्वेष अथवा पक्षपात के कर्त्तव्यों का निर्वहन करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



