नई दिल्ली : भाजपा ने फिर से हरियाणा फतेह करने के लिए 8 सितम्बर को आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रोहतक रैली के लिए पूरी ताकत झोक दी है। मुख्यमंत्री अपनी जन आशीर्वाद यात्रा लेकर जन समर्थन जुटाने कालका से मंडी अटेली तक पहुंच चुके हैं। भाजपा इस रैली में पन्ना प्रमुखों को काफी महत्व देने जा रही है। जानकारी अनुसार तीन लाख पन्ना प्रमुख रोहतक रैली में जुटेंगे। भाजपा की यह रैली हरियाणा में चुनावी शंखनाद होगी।
भाजपा ने रैली पर रैली कर चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए पूरे प्रदेश व केन्द्रीय नेताओं की टीम झोक रखी है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी प्रभारी नरेन्द्र तोमर हरियाणा पर लगातार फोकस रखे हुए हैं। भाजपा रोहतक में रैली रखकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के गढ़ को भेदने में जुटी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपनी जन आशीर्वाद रथयात्रा के तीन चरण पूरा कर चुके हैं।
रथयात्रा के चौथे चरण में वह शनिवार को महेंद्रगढ़, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा के दौरे पर हैं। इनमें कुछ इलाका पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के प्रभाव वाला है। मुख्यमंत्री की रथयात्रा का समापन 7 सितंबर को होगा और 8 सितंबर को रोहतक में विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



