होडल : मातृ शक्ति हमेशा से ही पूज्यनीय रही है तथा भाजपा पार्टी द्वारा महिलाओं के हितों में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाऐं लागू की गई हैं उक्त विचार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विद्या आन्नद विद्यालय करमन बॉर्डर पर राजमाता विजय राजे सिंधिया जनशताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण रिले दौड के हरियाणा में प्रवेश करने पर स्वागत सामरोह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने ही महिलाओं को पूरा मान सम्मान प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उनकी सरकार बनने से पहले हरियाणा में महिलाओं को कोई सुरक्षा नहीं थी तथा उनकी सुरक्षा करने बाली पुलिसकर्मी भी अपनी सुरक्षा को ले कर असुरक्षित महसूस करती थीं।
इसी कारण ही हरियाणा में सरकार के गठन के 90 दिनों के अन्दर 29 महिला पुलिस थानों की स्थापना की गई जिनमें महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया। उन्होनें कहा कि हरियाणा में पुलिस भती में महिला पुलिकर्मियों की संख्या केवल 3 प्रतिशत होती थी। जिसको हरियाणा की भाजपा सरकार ने 6 प्रतिशत तक किया है तथा आगे इसको बीस प्रतिशत तक करने का लक्ष्य निधाॢरत किया गया हे। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा में आज महिलाऐं अपने आपको सुरक्षित महसूस करती हैं तथा भारत में महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने इस यात्रा को महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए आवश्यक बताते हुए इसमें शामिल सभी महिलाओं का स्वागत किया।
सीएम ने नंबरदारों का मानदेय 3000 रु किया
भाजपा महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय राहत ने कहा कि भाजपा में महिला मोर्चा का गठन करने बाली राजमाता विजयराजे सिंधिया की जन्म शताब्दी के अवसर पर इस यात्रा का गवालियर से शुभारम्भ किया गया है तथा इसमें शामिल सभी महिलाओं व पुरूषों द्वारा इसमें शामिल हेा कर सैकड़ों किलोमीटर की इस यात्रा को सफ ल बना कर महिलाओं का जागृत करने का कार्य किया गया है वह काफ ी सराहनीय है। उन्होंने इस यात्रा का स्वागत करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर का भी आभार व्यक्त किया। हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार दीपक मंगला ने भी हरियाणा में यात्रा का प्रवेश करने पर स्वागत किया।
हरियाणा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा निर्मला बैरागी, बडख़ल विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, प्रदेश प्रवक्ता रेनू भाटिया, प्रदेश महामंत्री मीना चौहान, जिला प्रभारी नीरा तौमर खादी ग्रामोउद्योग बोर्ड प्रधान गार्गी कक्कड ने भी सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तरप्रदेश के मंत्री चौ.लक्ष्मीनारायण,जिला उपायुक्त मनीराम शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम,पूर्व मंत्री सुषाष कत्याल, पूर्व सांसद सुधा यादव,पूर्व मंत्री चौ हर्ष कुमार, भाजपा जिला प्रधान जबाहर सिंह, जिला परिषद् चेयरमेन चमेलीदेवी सोलंकी, पूर्व विधायक रामरत्न, नप चेयरमेन राजगोपाल,मिडिया प्रभारी हरेन्द्र तेवतिया, पवन अग्रवाल, मंड़ल भाजपा प्रधान राजकुमार रावत, ओमप्रकाश गर्ग पूर्व पार्षद, जिला एससी भाजपा प्रधान सुशील कुमार, निगरानी कमेटी चेयरमेन जगपाल मांड़ोत, विद्याा आन्नद विद्यालय चेयरमेन डीसी चौधरी, प्रिसिंपल अल्का शर्मा, हरियाणा हरिजन कल्याण निकगम पूर्व चेयरमेन बलवीर सिंह आदी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



