नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश की फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम 5 सितंबर को नेपाल पहुंची और तीन दिनों तक प्रभावित इलाकों में मेडिकल कैंप लगाकर करीब ढाई से तीन हजार लोगों का इलाज किया।
डॉक्टरों की टीम अपने साथ बड़ी मात्रा में दवाइयां लेकर पहुंची
डॉक्टरों की टीम अपने साथ बड़ी मात्रा में दवाइयां लेकर सड़क मार्ग से नेपाल पहुंची। बाढ़ और भूस्खलन के कारण रास्ते टूटे होने के बावजूद डॉक्टर खुद गाड़ी चलाकर प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचे। त्रिशूली बाजार, रसुवा समेत कई इलाकों में कैंप लगाकर बुखार, उल्टी, चोट और अन्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों का इलाज किया गया और दवाइयां निशुल्क बांटी गईं।
पीड़ितों का एक सवाल डॉक्टरों को भावुक कर गया
टीम के लौटने के दौरान पीड़ितों का एक सवाल डॉक्टरों को भावुक कर गया, “डॉक्टर साहब, आप वापस कब आओगे?” डॉक्टरों का कहना है कि नेपाल में तबाही का मंजर देखकर उनकी आंखें नम हो गईं। उनका मकसद सिर्फ इलाज करना नहीं, बल्कि आपदा से जूझ रहे लोगों को यह एहसास दिलाना था कि वे अकेले नहीं हैं। अंबाला लौटने के बाद अस्पताल में नेपाल के पीड़ित परिवारों के लिए विशेष प्रार्थना की गई। डॉक्टरों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे दोबारा नेपाल जाकर सेवा करने के लिए तैयार हैं।


Download Android App
Download iOS App




