निकिता तोमर हत्याकांड की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) बुधवार सुबह पीड़िता के घर पहुंची और उसने मामले की जांच शुरू कर दी है।
निकिता हत्याकांड को लेकर मंगलवार को वल्लभगढ़ में हुए प्रदर्शन के बाद हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर नीत सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का आदेश दिया था।
इस बीच, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बुधवार को निकिता के परिजनों से मिलने सेक्टर-23 स्थित उनके घर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ फरीदाबाद की बेटी निकिता की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पीडि़त परिवार को पूरा न्याय मिलेगा। ’’
उल्लेखनीय है कि अग्रवाल कॉलेज की छात्रा निकिता की बीते सोमवार एक युवक ने हत्या कर दी थी।
इसबीच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने की मांग को लेकर बुधवार को बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं, एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया।


Download Android App
Download iOS App



