मानेसर : हरियाणा के लोकनिर्माण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने मानेसर स्थित रॉकलैंड अस्पताल पहुंचकर जापानी कंपनी मित्सुबा के एचआर हैड दिनेश शर्मा की कुशलक्षेम जानी। दिनेश शर्मा को कल पथरेडी स्थित कंपनी प्लांट में जाते समय बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी थी। राव नरबीर सिंह ने दिनेश शर्मा और उनके पिता रतिराम शर्मा को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। लोकनिर्माण मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार प्रदेश में किसी प्रकार की अशांति से समझौता नहीं करेगी तथा उद्योगों में काम करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि हमलावरों को तुरंत गिरफतार किया जाए। दिनेश शर्मा के पिता रतिराम शर्मा ने लोकनिर्माण मंत्री को बताया कि बदमाशों ने हत्या की नियत से उनके बेटे दिनेश शर्मा पर हमला किया था। वही प्रशासन की तरफ से गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त श्री संदीप खिरवार तथा उपायुक्त श्री विनय प्रताप सिंह आज आईएमटी मानेसर के वीपीएस रॉकलैंड अस्पताल में उपचाराधीन जापानी कंपनी के एचआर मैनेजर दिनेश शर्मा का हाल-चाल जानने पहुंचे। दिनेश शर्मा पर वीरवार को उन्ही की कंपनी के एक बर्खास्त कर्मचारी ने गोली चलाई थी। अब चिकित्सको द्वारा दिनेश शर्मा की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। उन्होंने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाले सभी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
घायल दिनेश शर्मा के पास अस्पताल की आईसीयू में उपस्थित उनके पिता रतीराम शर्मा ने पुलिस कार्यवाही पर संतोष जताया और कहा कि घटना का पता चलते ही तुरंत पुलिस हरकत में आ गई थी और पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफतार भी किया गया है। इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद एवं ट्रांसपोर्टर अश्वनी शर्मा, इंवैस्ट इंडिया के कंसलटेंट पवन चौधरी, डीसीपी मानेसर महेंद्र सेठी, एसीपी वीर सिंह, घायल दिनेश शर्मा के पिता रतीराम शर्मा भी उपस्थित थे।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– संदीप यादव


Download Android App
Download iOS App



