Haryana-Punjab: पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है और मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में जहां 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के कारण कंपकंपा देने वाली ठंड महसूस की गयी वहीं लुधियाना और पटियाला में भी तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक कम 6.9 और 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- पंजाब-हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में ठंड कम नहीं है
- आज न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया
- अमृतसर में 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ
कहां कितना तामपान दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार, बठिंडा में तीन, फरीदकोट में 3.5 और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हिसार में तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं करनाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 4.2, नारनौल में नौ और रोहतक में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा के मौसम में बदलाव
पिछले कई दिनों में हरियाणा (Haryana) के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे थे। 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हाल सर्द हवाएं चली। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री व अधिकतम 21 डिग्री पर पहुंचा। सोमवार से पिछले 4 दिनों के दौरान महेंद्रगढ़ क्षेत्र में करीब 8 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग द्वारा आज से हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। आपको बता दें की कल पानीपत में हल्के बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। नारनौल क्षेत्र में कल सुबह तेज हवा चली। सुबह से बदलवाही होने से बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विभाग आज से बारिश होने की बात कह रहा है। क्षेत्र में बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को 8.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





