जींद : जननायक जनता पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व सांसद डॉ. अजय चौटाला ने प्रदेश में प्रतिपक्ष नेता अभय चौटाला द्वारा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से पार्टी पर लगाएं जा रहे भाजपा कांग्रेस की कठपुतली बनने के आरोपों को लेकर कहा कि यह पूरा हरियाणा जानता है कि पिछले चार सालों के दौरान जनहित मसलों पर विधानसभा में किसने चुप्पी साधे रखी।
जेजेपी ने तो प्रदेश की जनता के हित में ही संघर्ष का बिगुल बजाया है, जिसके नतीजन दूसरी पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता खुलकर समर्थन में आ रहे हैं। डॉ. अजय चौटाला मंगलवार को जींद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी प्रमुख रणबीर शर्मा ने पार्टी कार्यालय में डा. अजय चौटाला की उपस्थिति में जेजेपी को समर्थन देने की घोषणा की।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता से मिलना लगा रहता है, किंतु पिछले दिनों सांसद दुष्यंत चौटाला की मुलाकात गुप्ता को पार्टी की टिकट देने के लिए नहीं थी। वह तो केवल औपचारिक मिलना था। इस अवसर पर पार्टी के प्रार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, प्रधान महासचिव डा. केसी बांगड़, जिला प्रधान कृष्ण राठी, राजकुमार रिढाऊ, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, बिजेंद्र रेढू, अशोक गोयल लीलू, प्रदीप गिल, जगदीप बुआना, आनन्द लाठर, पार्टी प्रवक्ता दिनेश डागर सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे।
इस अवसर पर भाजपा नेता करतार सैनी और किसान-मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश चहल ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व आईजी रणबीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पिछले चार सालों में भाजपा के लोगों ने प्रदेश में सद्भावना को तोडऩे का प्रयास किया, आपसी भाईचारे को समाप्त कर वोटों की राजनीति करने की भूमिका बनाई, ऐसे लोगों को माकुल जवाब देने का वक्त आ गया है।


Download Android App
Download iOS App



