चंडीगढ़ : आखिरकार दुनियाभर के कयासों के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल औपचारिक रूप से बज गया है। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 21 अक्तूबर को होगा। यानि दीवाली से पहले प्रदेश में नई सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयोग ने विधानसभा के आम चुनाव को लोकतंत्र का बड़ा उत्सव करार देते हुए कहा कि आयोग चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से करवाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान चुनाव को निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से करवाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि नए मतदाता को जोड़ने का काम आज भी किया जा रहा है और नए वोट बनाने का काम जारी है। इस तरह लोगों के पास अगले 6 दिन वोट के लिए आवेदन करने का समय है। हुए बताया कि 90 रिटर्निंग ऑफिसर जबकि 180 असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति की गई है।
अगले 24 घंटे में सरकारी इमारतों से प्रचार सामाग्री हटाई जाए
उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ ही अगले 24 घंटों के दौरान सरकारी इमारतों से राजनीतिक नारे या अन्य प्रचार से हटाना जरूरी है क्योंकि यह अचार संहिता के दायरे में आता है। इसके बाद अगले 24 घण्टो में सार्वजनिक स्थलों और निजी इमारतों से प्रचार के नारे हटेंगे।
उन्होंने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के लागू होते ही किसी भी सरकारी वाहन पर से अब प्रदेश में राजनीतिक व्यक्ति सफर नही कर सकेगा। उन्होंने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने के लिए सी-विजिल एप एक्टिव कर दी गई है। इस पर उल्लंघना की फोटो खींचकर अपलोड हो सकेगी तो 100 घंटे के भीतर शिकायत पर कार्रवाई होगी।


Download Android App
Download iOS App



